भारत-अमेरिका के लोगों के बीच संबंध और मजबूत व बेहतर होंगे: व्हाइट हाउस अधिकारी

Last Updated 16 Apr 2023 11:26:24 AM IST

अमेरिका और भारत के लोगों के आपसी संबंध जितने मजबूत हैं, उतने किसी और देश के लोगों के बीच नहीं हैं। यह कहना है व्हाइट हाउस (White House) के एक शीर्ष अधिकारी का।


अमेरिका और भारत के संबंध (प्रतिकात्मक चित्र)

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के हिंद प्रशांत समन्वयक कर्ट कैंपबेल (Kurt Campbell, Indo-Pacific coordinator for the US National Security Council) का कहना है कि बीते कुछ साल में भारत और अमेरिका ने मज़बूत रिश्त’ बनाए हैं,  जो और बेहतर होंगे।

कैंपबेल भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करते हुए देश की विविधता का जश्न मनाने के लिए  रहे थे।

उन्होेंने कहा कि  यह केवल विशिष्ट वर्ग की बैठक नहीं है, केवल प्रौद्योगिकी के कारण ये संबंध नहीं हैं,  यह केवल सुरक्षा मुद्दों को लेकर भी नहीं है बल्कि यह एक ऐसा रिश्ता है जो लोगों के बीच आपसी संबंधों पर आधारित है। अमेरिका और भारत के लोगों के आपसी संबंध जितने मजबूत हैं, उतने किसी और देश के लोगों के बीच नहीं हैं। कई मामलों में, हमें सरकारों के तौर पर वास्तव में बीच में से हटने की जरूरत है और अलग-अलग तरीकों से इन लोगों को साथ में काम करने देना चाहिए।’’

उन्होंने  यह भी कहा कि ऐसी दुनिया में जहां इतनी सारी चुनौतियां और कठिनाइयां हैं, वहां इस रिश्ते को बढ़ते और फलते-फूलते देखना वाकई अद्भुत है।

__SHOW_MID_AD_

भाषा
वाशिंगटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment