जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे छोड़ सकते हैं अपना पद

Last Updated 28 Aug 2020 12:37:21 PM IST

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपना पद छोड़ सकते हैं। जापान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आबे खराब स्वास्थ्य के चलते पद छोड़ना चाहते हैं।


जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे (फाइल फोटो)

जापान के नेशनल ब्रोडकास्टर के मुताबिक, आबे इस बारे में ज्यादा जानकारी एक प्रेस कांफ्रेंस में देंगे।

पिछले दो दिनों में आबे दो बार टोक्यो में अस्पताल का दौरा कर चुके हैं।

यह दूसरी बार होगा जह स्वास्थ्य कारणों से आबे को अपना पद छोड़ना पड़ेगा।

इससे पहले उन्होंने 2007 में एक साल तक ऑफिस में रहने के बाद अपना पद छोड़ा था।

वो दुबारा 2012 में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटे।

आईएएनएस
टोक्यो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment