अमेरिका ने रूस को किया आंतकी हमलों के प्रति अलर्ट, पुतिन ने दिया ट्रंप को धन्यवाद

Last Updated 30 Dec 2019 03:54:05 PM IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश में नववर्ष के मौके पर आतंकी हमलों की योजना को नाकाम करने में मदद के लिए रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया।


क्रेमलिन ने अपनी वेबसाइट पर एक संक्षिप्त बयान में कहा कि ट्रंप ने रूस में आतंकी हमलों की आशंका के मद्देनजर विशेष सेवाओं के जरिए जानकारी मुहैया कराई, जिसके लिए पुतिन ने उन्हें धन्यवाद दिया।    

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास‘ ने संघीय सुरक्षा सेवा के हवाले से कहा अमेरिका की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर रूसी सुरक्षाबलों ने दो रूसियों को हिरासत में लिया, जो आगामी छुट्टियों के दौरान सेंट पीटर्सबर्ग में आतंकी हमलों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।    

सुरक्षा सेवा ने कहा कि उसे ’अमेरिकी सहयोगियों’ से इसकी जानकारी मिली थी। सेवा के अनुसार संदिग्धों के पास से जो सामग्री बरामद हुई है, उससे इस बात की पुष्टि होती है कि वे आतंकी हमलों की तैयारी कर रहे थे।      

हालांकि व्हाइट हाउस की ओर से इसपर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है।

एपी
मास्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment