नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 30 की हत्या की

Last Updated 06 Mar 2019 10:42:00 AM IST

नाइजीरिया के एक गांव में अज्ञात बंदूकधारियों ने कम से कम 30 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।


नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 30 की हत्या की

पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद शेहू न कहा कि यह घटना शिंकाफी जिले के क्वारे गांव में मंगलवार को घटी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बंदूकधारियों ने ग्रामीणों के घरों को भी जला दिया।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, मोटरसाइकिल से आए सैकड़ों बंदूकधारियों ने गांव पर हमला बोल दिया।



उन्होंने दावा किया कि हमले में कम से कम 35 लोग मारे गए हैं जिसके बाद कई ग्रामीण भाग गए।

नाइजीरिया के पश्चिमोत्तर क्षेत्र के जम्फारा और कडुना ने हाल के महीनों में बंदूकधारियों द्वारा लगातार हमले किए गए हैं।

आईएएनएस
अबुजा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment