पाकिस्तानी मंत्री ने कहा, अगले 72 घंटे बेहद संवेदनशील

Last Updated 27 Feb 2019 02:06:04 PM IST

अपनी भड़काऊ टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले पाकिस्तान के एक मंत्री ने बुधवार को कहा कि अगले 72 घंटे बहुत संवेदनशील हैं और यदि भारत के साथ युद्ध हुआ तो यह द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे भयावह होगा।


पाकिस्तानी रेल मंत्री शेख राशिद अहमद (फाइल फोटो)

रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा, ‘‘यह भीषण युद्ध होगा क्योंकि पाकिस्तान पूरी तरह से तैयार है। पाकिस्तान लगभग युद्ध की मन:स्थिति में है। रेलवे पहले से ही युद्ध स्थिति वाले कानूनों का पालन कर रहा है।’’     

उन्होंने कहा कि अगले 72 घंटे बहुत संवेदनशील हैं।

उन्होंने दुनिया टीवी से कहा, ‘‘यदि युद्ध हुआ तो यह द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे भयावह होगा.. यह अंतिम युद्ध होगा।’’     

मंत्री ने कहा, ‘‘युद्ध होगा या शांति होगी, यह अगले 72 घंटों में तय होगा।’’कुछ ही दिन पहले अहमद ने कहा था कि अगर किसी ने पाकिस्तान की ओर बुरी नजर से देखा तो आंखें निकाल ली जाएंगी। पेड़ नहीं उगेंगे, चिड़िया नहीं चहचहाएंगी और मंदिरों में

घंटियां नहीं बजेंगी।

भाषा
इस्लामाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment