अमेरिका के बिना बर्बाद हो गया होता फ्रांस : ट्रंप

Last Updated 14 Nov 2018 05:10:34 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फ्रांस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश का बड़ा यूरोपीय सहयोगी दोनों विश्वयुद्धों में बर्बाद हो गया होता अगर अमेरिका ने उसे सैन्य हथियार ना उपलब्ध कराए होते।


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (file photo)

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यूरोप ने अपनी सेनाएं बनाई क्योंकि देश रक्षा के लिए अमेरिका पर निर्भर नहीं है। मैक्रों ने यह भी कहा कि यूरोप को चीन, रूस तथा अमेरिका के साइबर खतरों के खिलाफ रक्षा करने की जरुरत है। इस बयान के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया।

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैक्रों ने अमेरिका, चीन और रूस के खिलाफ यूरोप की रक्षा के लिए अपनी सेना बनाने का सुझाव दिया। लेकिन प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी भारी था। अमेरिका के आने से पहले वे पेरिस में जर्मन सीख रहे थे..।’’

एपी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment