Chaitra Navratri 2024 Day 3 Wishes : नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Last Updated 11 Apr 2024 09:23:16 AM IST

Chaitra Navratri 2024 Day 3 wishes: आज मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का दिन है। इस दिन मां चंद्रघंटा की विधि- विधान से पूजा की जाती है।


Chaitra Navratri 2024 Day 3 Wishes

Chaitra Navratri 2024 Day 3 Maa chandraghanta Wishes: आज मां चंद्रघंटा का दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। माता के सिर पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी वजह से इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। चंद्रघंटा की पूजा करने से भक्तों को भय से मुक्ति मितली है और साहस प्राप्त होता है। इनके दर्शन से भक्तों का कल्याण और पापों का नाश होता है। स्वर में मधुरता आती है। इनका वाहन सिंह, दस भुजाएं और तीन आंखें हैं। आठ हाथों में खड्ग, बाण आदि अस्त्र-शस्त्र हैं और दो हाथों से ये भक्तों को आशीष देती हैं। मां चंद्रघंटा का पूरा शरीर सोने की भांति चमकीला है। नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Chaitra Navratri 2024 Day 3 Wishes

मां चंद्रघंटा आपके जीवन के सभी कष्टों को हर लें
मां सदैव आपकी आसुरी शक्तियों से रक्षा करें।
नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं।


सर्व मंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते
नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं।


माँ चंद्रघंटा की दिव्य कृपा आपके जीवन में खुशियां लाए
नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं।

इस शुभ दिन पर हम मां चंद्रघंटा का उत्सव मनाते हुए आपके लिए शक्ति, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।
नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं।

माता तेरे चरणों मे भेंट हम चढ़ाते हैं
कभी नारियल तो, कभी फूल चढ़ाते हैं
झोलियाँ भर भर के तेरे दर से आते हैं।
नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं।


माता का जब पर्व है आता,
ढेरों खुशियां साथ है लाता,
इस बार मां आपको वो सब कुछ दे
जो कुछ आपका दिल है चाहता।
नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं।


सारी दुनिया छोड़कर माँ की शरण में आया हूँ,
माँ के चरणों में ही जीवन का सारा सुख पाया हूँ।
नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं।

इस विशेष दिन पर मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद आपको शांति और वीरता से भर दे।
चैत्र नवरात्रि 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं


चैत्र नवरात्रि के इस पवित्र अवसर पर, माँ चंद्रघंटा आपके जीवन को खुशियों से भर दें।
नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं।

नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ चंद्रघंटा सभी के जीवन में खुशियों की बौछार करें।
चैत्र नवरात्रि 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं


चैत्र नवरात्रि की मंगलमय शुभकामनाएँ! माँ चंद्रघंटा आपको सदैव सुरक्षित रखें और सभी मनोकामनाएँ पूरी करें।
नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं।

नवरात्रि के इस पवित्र अवसर पर,आपके जीवन में नई उमंग और नई ऊर्जा  लाए माँ चंद्रघंटा ।
नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं।


माँ चंद्रघंटा के आशीर्वाद से आपका जीवन हमेशा प्रकाशमय और खुशहाल रहे।
चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment