Sakat Chauth 2024 : सकट चौथ पर जरुर करें ये काम, प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगे गणेश भगवान

Last Updated 29 Jan 2024 08:09:51 AM IST

Sakat Chauth 2024: सकट चौथ का व्रत आज 29 जनवरी को रखा जा रहा है। इस दिन गणेशजी की विधि विधान से पूजा की जाती है।


Sakat Chauth 2024 puja vidhi: आज भक्तजनों ने सकट चौथ का व्रत रखा है। सकट चौथ के दिन जो लोग व्रत रखते हैं, वे भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए कई कार्य करते हैं जिससे गणेश जी प्रसन्न होकर उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और उनकी झोली खुशियों से भर देते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं क्या करने से गणेश जी आपसे प्रसन्न हो जाएंगे और आपको सुख - समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।

Sakat Chauth 2024 puja
सकट चौथ पर गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए सबसे पहले  सुबह स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद गणेश जी की पूजा करें।  पूजा के समय गणेश जी को लाल और पीले फूल चढ़ाएं। फिर अक्षत्, चंदन, धूप, हल्दी, दीप, मोदक, दूर्वा आदि उनपर अर्पित करें। इसके बाद अब गणेश चालीसा का पाठ करना है। गणेश चालीसा
का पाठ करने से गणपति जी खुश हो जाएंगे।  

गणेश चालीसा
दोहा
जय गणपति सदगुणसदन, कविवर बदन कृपाल।
विघ्न हरण मंगल करण, जय जय गिरिजालाल॥

चौपाई
जय जय जय गणपति गणराजू। मंगल भरण करण शुभ काजू॥
जय गजबदन सदन सुखदाता। विश्व विनायक बुद्घि विधाता॥

वक्र तुण्ड शुचि शुण्ड सुहावन। तिलक त्रिपुण्ड भाल मन भावन॥
राजत मणि मुक्तन उर माला। स्वर्ण मुकुट शिर नयन विशाला॥

पुस्तक पाणि कुठार त्रिशूलं। मोदक भोग सुगन्धित फूलं॥
सुन्दर पीताम्बर तन साजित। चरण पादुका मुनि मन राजित॥

धनि शिवसुवन षडानन भ्राता। गौरी ललन विश्व-विख्याता॥
ऋद्घि-सिद्घि तव चंवर सुधारे। मूषक वाहन सोहत द्घारे॥

कहौ जन्म शुभ-कथा तुम्हारी। अति शुचि पावन मंगलकारी॥
एक समय गिरिराज कुमारी। पुत्र हेतु तप कीन्हो भारी॥

भयो यज्ञ जब पूर्ण अनूपा। तब पहुंच्यो तुम धरि द्घिज रुपा॥
अतिथि जानि कै गौरि सुखारी। बहुविधि सेवा करी तुम्हारी॥

अति प्रसन्न है तुम वर दीन्हा। मातु पुत्र हित जो तप कीन्हा॥
मिलहि पुत्र तुहि, बुद्धि विशाला। बिना गर्भ धारण, यहि काला॥

गणनायक, गुण ज्ञान निधाना। पूजित प्रथम, रुप भगवाना॥
अस कहि अन्तर्धान रुप है। पलना पर बालक स्वरुप है॥

बनि शिशु, रुदन जबहिं तुम ठाना। लखि मुख सुख नहिं गौरि समाना॥
सकल मगन, सुखमंगल गावहिं। नभ ते सुरन, सुमन वर्षावहिं॥

शम्भु, उमा, बहु दान लुटावहिं। सुर मुनिजन, सुत देखन आवहिं॥
लखि अति आनन्द मंगल साजा। देखन भी आये शनि राजा॥

निज अवगुण गुनि शनि मन माहीं। बालक, देखन चाहत नाहीं॥
गिरिजा कछु मन भेद बढ़ायो। उत्सव मोर, न शनि तुहि भायो॥

कहन लगे शनि, मन सकुचाई। का करिहौ, शिशु मोहि दिखाई॥
नहिं विश्वास, उमा उर भयऊ। शनि सों बालक देखन कहाऊ॥

पडतहिं, शनि दृग कोण प्रकाशा। बालक सिर उड़ि गयो अकाशा॥
गिरिजा गिरीं विकल हुए धरणी। सो दुख दशा गयो नहीं वरणी॥

हाहाकार मच्यो कैलाशा। शनि कीन्हो लखि सुत को नाशा॥
तुरत गरुड़ चढ़ि विष्णु सिधायो। काटि चक्र सो गज शिर लाये॥

बालक के धड़ ऊपर धारयो। प्राण, मंत्र पढ़ि शंकर डारयो॥
नाम गणेश शम्भु तब कीन्हे। प्रथम पूज्य बुद्घि निधि, वन दीन्हे॥

बुद्धि परीक्षा जब शिव कीन्हा। पृथ्वी कर प्रदक्षिणा लीन्हा॥
चले षडानन, भरमि भुलाई। रचे बैठ तुम बुद्घि उपाई॥

धनि गणेश कहि शिव हिय हरषे। नभ ते सुरन सुमन बहु बरसे॥
चरण मातु-पितु के धर लीन्हें। तिनके सात प्रदक्षिण कीन्हें॥

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment