Navratri Day 2 : नवरात्रि के दूसरे दिन करें माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा, होगी धन - धान्य में वृद्धि

Last Updated 16 Oct 2023 07:48:44 AM IST

शक्ति की देवी हैं माँ ब्रह्मचारिणी। इनकी पूजा से होती है सारी मनोकामना पूरी। ज्ञान, तपस्या और शक्ति की देवी माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना नवरात्र के दूसरे दिन की जाती है।


Mata Brahmacharini

Shardiya Navratri 2nd Day 2023 : ज्ञान, धन और तपस्या की देवी माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना नवरात्र के दूसरे दिन की जाती है। ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली। इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली देवी। देवी ब्रह्मचारिणी दाएं हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमण्डल धारण किए हुए रहती हैं। इनकी कृपा से किसी भी मनुष्य को सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है।  जो लोग ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं उन्हें धन- धान्य और शक्ति की प्राप्ति होती है और मन प्रसन्न रहता है। तो चलिए आपको बताते हैं नवरात्रि के दूसरे दिन कैसे करें माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा।

सबसे पहले मां ब्रह्मचारिणी की इस विधि से पूजा- अर्चना करें - Maa Brahmacharini Puja Vidhi

  • मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए सबसे पहले उनकी प्रतिमा पूजा के स्थान पर स्थापित करें।
  • इसके पश्चात् देवी को पंचामृत स्नान करायें
  • मूर्ति पर फूल चढ़ाएं, दीपक जलाएं, कुमकुम, सिन्दूर और प्रसाद अर्पण करें।
  • देवी को लाल फूल काफी पसंद है। हाथों में लाल और सफेद  फूल लेकर प्रार्थना करें
  • मां ब्रह्मचारिणी की कहानी पढ़ें।
  • अब मां ब्रह्मचारिणी के मंत्र का 108 बार जप करें।
  • अब आरती करें और प्रसाद बांटे।  

मां ब्रह्मचारिणी का पहला मंत्र  -  Navratri 2nd Day Maa brahmacharini Puja Mantra
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

मां ब्रह्मचारिणी का दूसरा मंत्र - Shardiya Navratri 2nd Day 2023 Puja
ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः॥
Om Devi Brahmacharinyai Namah॥

ब्रह्मचारिणी की स्तोत्र पाठ :Shardiye Navratri 2nd Day Vrat
तपश्चारिणी त्वंहि तापत्रय निवारणीम्।
ब्रह्मरूपधरा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥
शंकरप्रिया त्वंहि भुक्ति-मुक्ति दायिनी।
शान्तिदा ज्ञानदा ब्रह्मचारिणीप्रणमाम्यहम्॥

ऐसा माना जाता है कि जो भक्त भक्ति भाव एवं श्रद्धा से नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा –पाठ और ये मंत्र पढ़ते हैं उन्हें सुख -आरोग्य की प्राप्ति होती है। उनका मन प्रसन्न रहता है, उसे किसी प्रकार का भय नहीं सताता। उन्हें सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है और अनेक समस्याओं का नाश होता है।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment