Maa brahmacharini aarti in hindi : नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की आरती

Last Updated 16 Oct 2023 08:09:45 AM IST

मां ब्रह्मचारिणी मां दुर्गा की दूसरी शक्ति हैं। ब्रह्मचारिणी माता की पूजा करने से जातकों को अनेक प्रकार की सिद्धि प्राप्त होती हैं। जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता। जय चतुरानन प्रिय सुख दाता। ब्रह्मा जी के मन भाती हो।


Maa brahmacharini aarti

Maa Brahmacharini Ki Aarti : आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन हैं। नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा - अर्चना की जाती है। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि-विधान से की जाती है। कहते हैं जो भक्तजन  नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की उपासना - पूजा करते हैं, उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, बुद्धि बढ़ती है और शक्ति मिलती है। मां ब्रह्मचारिणी अपने दाहिने हाथ में माला लिए हैं और बाय हाथ में कमंडल धारण करती हैं। मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से धैर्य और धन - धान्य की की प्राप्ति होती है। तो चलिए मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय करें मां ब्रह्मचारिणी की आरती।  

Maa Brahmacharini Ki Aarti - मां ब्रह्मचारिणी की आरती - Mata Brahmacharini Aarti Lyrics in Hindi
जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।

Mata Brahmacharini Aarti Lyrics in English
jay ambe brahmaachaarinee maata.
jay chaturaanan priy sukh daata.
brahma jee ke man bhaatee ho.
gyaan sabhee ko sikhalaatee ho.
brahma mantr hai jaap tumhaara.
jisako jape sakal sansaara.
jay gaayatree ved kee maata.
jo man nis din tumhen dhyaata.
kamee koee rahane na pae.
koee bhee dukh sahane na pae.
usakee virati rahe thikaane.
jo teree mahima ko jaane.
rudraaksh kee maala le kar.
jape jo mantr shraddha de kar.
aalas chhod kare gunagaana.
maan tum usako sukh pahunchaana.
brahmaachaarinee tero naam.
poorn karo sab mere kaam.
bhakt tere charanon ka pujaaree.
rakhana laaj meree mahataaree.

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment