Aaj Ka Rashifal, Saturday, July 26, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 26 जुलाई, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Saturday, July 26, 2025: आज 26 जुलाई 2025, शनिवा का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
![]() जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 26 जुलाई, 2025 का राशिफल |
मेष : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु धैर्य पूर्वक कार्य करें। समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
बृषभ : संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।
मिथुन : उच्चस्तरीय लोगों के सान्निध्य से मनोबल मजबूत होगा। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव। शासन-सत्ता के लोगों को सफलताएं मिलेंगी।
कर्क : परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। सगे-संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। समय व स्थिति के साथ अपने स्वभावभाव में थोड़ा लचीलापन लाने का प्रयास करें।
सिंह : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी। रोजगार में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
कन्या : मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयत्न करें।
तुला : पुराने संबंधों के स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा। सगे-संबंधों के बीच थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें।
वृश्चिक : वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य संबंधी चिंता बढ़ेगी, फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें।
धनु : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। शिक्षा में सफलताएं मिलेंगी।
मकर : व्यावसायिक संबंधों में व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।
कुंभ : कार्य-पेशे में कोई नया बदलाव रुचिकर होगा। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। राजकीय क्षेत्र के लोगों को कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे।
मीन : अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
| Tweet![]() |