Weekly Horoscope 27 July to 02 August 2025: जानिए 27 जुलाई से 02 अगस्त, 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार
Weekly Horoscope 27 July to 02 August 2025: आज हम आपको बताएंगे 27 जुलाई से 02 अगस्त, 2025 तक के भविष्यफल के बारे में, कौन-सी राशि वालों को रहना होगा सतर्क और कौन सी राशिवालों को होगा लाभ। साथ ही आपको बताएंगे कि इस सप्ताह कौन-कौन से त्यौहार हैं।
![]() जानिए 27 जुलाई से 02 अगस्त, 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार |
मेष-इस सप्ताह मन भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं से ग्रसित रहेगा। कार्यक्षेत्र में बचकाना स्वभाव से आपकी छवि कुप्रभावित हो सकती है। अत: इसे सुधारें। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा समय रहेगा। बुधवार एवं शनिवार को अत्याधिक व्यय से मन चिंतित होगा। लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।
वृषभ-कुछ नये व्यावसायिक संबंधों के लाभ संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। अत: संबंधों में विनम्र बनें। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। राजनीतिज्ञों को विरोधियों की प्रबलता से कठिनाई संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सरल स्वभाव व मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है।
मिथुन-आर्थिक सुदृढ़त हेतु परिश्रम तीव्र होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंतित होंगे। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। अत्याधिक घरेलू जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन कार्यों को सार्थक करेंगे।
कर्क- कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी छवि धूमिल हो। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। आकस्मिक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। अपने बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से यह सप्ताह सुखद व होगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। मांगलिक कार्यों में आपकी भागेदारी बढ़ेगी।
सिंह-अत्यधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से चिंतित होंगे। प्रशासनिक स्तर के लोगों से निकटता बढ़ेगी। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित किसी समस्या का हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। घर में खुशहाली रहेगी।
कन्या-इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। रविवार एवं मंगलवार को घरेलू वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कुछ आर्थिक कठिनाइयां रहेंगी किंतु जुझारु प्रवृति से हर स्थिति का सामना कर लेंगे। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।
तुला-आपका उच्च कल्पनाशील मन नई कल्पनाओं से ओतप्रोत रहेगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। शिक्षा प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।
वृश्चिक-बिना वजह दूसरों की आलोचना न करें। अपने उच्च मनोबल व बौद्धिक क्षमता से आय व्यय में संतुलन बनाएंगे एवं विषम स्थितियों में सीमित साधन के बावजूद भी हर दायित्वों को पूर्ण करने में सफल होंगे। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकल चलें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।
धनु-आपकी उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। रोजगार में व्यस्तता बढ़ेगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा किंतु अस्थिरता किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ बनायेगी। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता होंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मनोवांछित सफलता के लिए मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में कुछ कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा।
मकर-मिलनसार स्वभाव से संबंधों में निकटता बढ़ायेंगे। कुछ छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ दें तो घर में उत्साह का माहौल रहेगा। घरेलू एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्र की मध्यस्थता से संबंध सुधरेंगे।
कुंभ-जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। नौकरी में किसी सहकर्मी से कष्ट संभव। राजनीतिज्ञों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थी शिक्षा में परिणाम के प्रति भयग्रस्त होंगे।
मीन-संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद भी अपयश मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए लाभकारी स्थिति रहेगी। रविवार एवं बृहस्पतिवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। घर में खुशहाल स्थिति रहेगी।
सप्ताह के व्रत और त्योहार
28 जुलाई-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, वरद चतुर्थी, दुर्वा गणपति व्रत, श्रावण सोमवार व्रत। 29 जुलाई-श्री नाग पंचमी व्रत, नाग पूजा एवं नागकूप यात्रा, भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा। 30 जुलाई-श्री शितलाषष्टी व्रत, कल्कि जयन्ती, वर्ण श्रृयाल षष्ठी व्रत। 31 जुलाई-श्री शितलासप्तमी पूजन व्रत, गोस्वामी श्री तुलसीदास जयन्ती। 1 अगस्त-श्री दुर्गाष्टमी व्रत, लोकमान्य तिलक पुण्यतिथि। 2 अगस्त-सूर्य ओषा नक्षत्र में अर्धरात्रियोत्तर 04:09 बजे प्रवेश करेगा, चन्द्र-सूर्य, स्त्री-नपुंषक योग, वाहन खर, चण्डा नाड़ी, तदीश शनि (नपुंषक), अनावृष्टि, अत: वायु वेग के साथ अल्प वृष्टि हो, अष्टमी तिथि वृद्धि।
| Tweet![]() |