Aaj Ka Panchang 23 May: ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि, शुक्रवार के पंचांग और राशिफल
23 May Ka Panchang: 23 मई 2025 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। साथ ही आज एकादशी तिथि रात्रि 10 बजकर 30 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ होगा। 24 मई को व्रत का पारण किया जाएगा।
![]() |
दैनिक पंचांग में जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति...
AAJ KA RASIFAL: 21 मई 2025 शुक्रवार के पंचांग और राशिफल जानें पं कृष्ण गोपाल मिश्र
राष्ट्रीय ज्येष्ठ 02, शक् संवत् 1947। ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी, संवत् 2082, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 09, प्रविष्टें। जिल्काद 24, हिजरी 1446 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी रात्रि 10:31 बजे तक, तदन्तर द्वादशी तिथि शुरु। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अप. 04:03 बजे तक, तदन्तर रेवती नक्षत्र शुरु। प्रीति योग सायं 06:37 बजे तक, तदन्तर आयुष्मान योग शुरु। महापंचक, पंचक (पचखा), अपरा एकादशी व्रत।
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:26, काशी-प्रात: 05:09, कानपुर-प्रात: 05:18, पटना-प्रात: 05:05, देहरादून-प्रात: 05:19, गोरखपुर-प्रात: 05:05, लखनऊ-प्रात: 05:15 बजे।
दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:09, काशी-सायं 06:39, कानपुर-सायं 06:52, पटना-सायं 06:31, देहरादून-सायं 07:09, गोरखपुर-सायं 06:41, लखनऊ-सायं 06:51 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02.57, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 02.36, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02.46, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 02.27, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:52, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02.33, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 02.43 बजे।
दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 03:02, काशी-अप. 02:36, कानपुर-अप. 02:48, पटना-अप. 02:28, देहरादून-अप. 03:00, गोरखपुर-अप. 02:36, लखनऊ-अप. 02:46 बजे।
राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे।
राशिफल
मेष : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह अभाव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।
बृषभ : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। पुराने संबंधों से लाभ संभव। दुविधाओं को त्याग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित होंगे। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव।
मिथुन : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
कर्क : महत्पूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।
सिंह : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।
कन्या : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।
तुला : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
वृश्चिक : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायरे में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धी के आसार बनेंगे।
धनु : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता आप में नये उत्साह का संचार करेगी। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनाएं।
मकर : कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
कुंभ : नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाएंगे। ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिन्ताओं से बोझिल होगा।
मीन : निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। नकारात्मक चिन्ताओ को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे।
| Tweet![]() |