Aaj Ka Rashifal, Thursday, May 22, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बृहस्पतिवार, 22 मई, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Thursday, May 22, 2025: आज 22 मई 2025, बृहस्पतिवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 22 मई, 2025 का राशिफल |
मेष : कुछ आर्थिक चिंताएं मन प्रभावी होंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। परिजनों के सान्निध्य में पूरा दिन व्यतीत होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है।
बृषभ : माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। व्यावसायिक योजनाएं विफल होती नजर आएंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। अपने अनुकूल अपेक्षा रखना ठीक नहीं है। घर में खुशहाली रहेगी।
मिथुन : देवी की आराधना में मन केंद्रित होगा। परिजनों के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी।
कर्क : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। ईशवरीय आस्था की ओर मन केंद्रित होगा। परिजनों के मध्य सब कुछ सामान्य रहेगा। मन घरेलू चिंताओं से ग्रसित रहेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
सिंह : किसी पुराने संबंधी से विशेष निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।
कन्या : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
तुला : रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्य समय से पूरे करें। रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। दुविधाओं को त्याग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों।
वृश्चिक : सगे-संबंधियों के मध्य मधुर वाणी का प्रयोग करें। धार्मिक आस्था से मन में उत्साह का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
धनु : दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीन भावना न आने दें। आवेश में आकर कुछ न बोलें। मन को ईश्वरीय आस्था की ओर केंद्रित करें। अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें।
मकर : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। धार्मिक कार्यों में मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा किंतु वाणी पर संयम रखें।
कुंभ : ईश्वरीय आस्था में मन केंद्रित होगा। पारिवारिक व्यवस्था बताये रखने में केंद्रित होंगे। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु चिंतित होंगे।
मीन : बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। देवी की आराधना में दिन व्यतीत होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव।
| Tweet![]() |