Aaj Ka Rashifal, Wednesday, May 21, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बुधवार, 21 मई, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Wednesday, 21 May 2025: आज 21 मई 2025, बुधवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
![]() दैनिक राशिफल |
मेष : ईश्वरीय आस्था से समस्याएं हल होंगी। अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी। योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी।
बृषभ : किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था हेतु केंद्रित होंगे। राजनीति में सक्रियता से आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। देवी की आराधना में समय व्यतीत होगा। प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा।
मिथुन : मौसम अनुकूल स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन परेशान होगा। घरेलू समस्याओ का हल निकालने में केंद्रित होंगे।
कर्क : बिना वजह दूसरों की आलोचना करना ठीक नहीं है। ईश्वरीय कृपा आप पर बढ़ेगी। नौकरी-पेशे में भी सुखद वातावरण बनेगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है।
सिंह : सकारात्मक उद्देश्य के प्रति स्वयं को सक्रिय करें। निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें। परिजनो से भावनात्मक कष्ट संभव। रोजगार में लाभ के अवसर मिलेंगे। अपनी क्षमताओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें।
कन्या : परिजनों से कुछ मन-मुटाव संभव। ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का समाधान होगा। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा बढ़ेगी।
तुला : नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। शंकाओं पर काबू रखें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में कोई निर्णय न लें। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित है। ईश्वरीय आस्था से कष्ट दूर होंगे।
वृश्चिक : कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अत्याधिक संवेदनशीलता सगे-संबंधियों में कष्ट की जननी बनेंगी। अत: इस पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें।
धनु : जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। मधुर व्यवहार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा। नये रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मकर : सामाजिक संबंधों के निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण रखें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा।
कुंभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
मीन : कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न रखेगा। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी नये कार्य से काफी लोकप्रिय होंगे।
| Tweet![]() |