Aaj Ka Rashifal 25 June: जानिए कैसा रहेगा आज आपके लिए 25 जून का राशिफल

Last Updated 25 Jun 2024 11:44:09 AM IST

जानिए आज मंगलवार, 25 जून, 2024 का राशिफल। किन राशि वालों के लिए रहेगा आज अच्छा दिन और किनकी बढ़ेगी परेशानी।


राशिफल

मेष: नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। संबंधों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें।   

बृषभ: परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकत्रित करने में केन्द्रित होगा। संघर्ष के इन दिनों में धैर्य और हिम्मत से काम लें। मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें।    

मिथुन: निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। आकस्मिक ढेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे।        

कर्क: भविष्य संबंधित योजनाएं मन को प्रभावित करेंगी। मन सुन्दर विचारों से सिंचित होगा। धार्मिक व पारंपरिक कायरे में मन केन्द्रित होगा। नये कायरे में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य सम्पादित होगा।    

सिंह: सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह अभाव। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें।    

कन्या:आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। प्रणय संबंदों को लेकर मन चिन्तित रहेगा।   

तुला: महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्ररिश्रम तीव्र होगा। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सानिध्य ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगा।   

वृश्चिक: कार्य क्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। मन नए धनागम की युक्तियों पर केन्द्रित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है।  

धनु: मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।  

मकर: पूर्वाग्रह वश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए संबंधों में क्षमायाचना करें और शान्त भाव से अच्छे कायरे द्वारा उसका प्रायश्चित भी करें।    

कुम्भ: परिवार को सुव्यवस्थित ढंग से चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें।   

मीन: पुरानी बातों को भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। मन पर नियंत्रण रखें और कर्तव्यनिष्ठ बनें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। मन ढेर सारे पूर्वाग्रह से प्रभावित होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment