Aaj Ka Rashifal : आज इन राशियों के जातकों के लिए रहेगा सौभाग्यशाली दिन, जमकर बरसेगी माता की कृपा

Last Updated 16 Oct 2023 07:00:13 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 16 October In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal

मेषः आज आपका दिन शुभ रहेगा। जो भी काम आज आप शुरू करेंगे वो पूरे होंगे। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे।

बृषभः नये व्यापार को शुरू करने में परिवारजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो विद्यार्थी हैं उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा।  

मिथुनः आज आप अपनी मेहनत से सारे काम पूरे कम लेंगे। थोड़ा धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। आज आपके पास बहुत-सारी जिम्मेदारियां आ सकती हैं। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें।

कर्कः आज आपका मन उमंग से भरा रहेगा और नए - नए ख्याल आएंगे। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बना रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
 
सिंहः किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से काम में लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत खुलेंगे। दिन शुभ है।

कन्याः आज अपना व्यवहार में थोड़ा संयम लेकर आएं। दूसरों की बातें समझने का प्रयासन करें। इस राशि के बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे।

तुलाः परिवार के किसी सदस्य से अगर कोई बहस हो गई है तो आज सुलझ जाएगी। रिश्तों में सुधार होगा।

वृश्चिकः इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है।  आज आप माता दुर्गा की पूजा करें, माता कृपा से आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है।

धनुः व्यापार में वृद्धि होने के चान्स हैं। काम में कम लगेगा। कोई नया कार्य करने की सोच सकते हैं। धन का लाभ होगा। दिन शुभ है।  

मकरः आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आपकी रुचि रहेगी।

कुंभः आज आपका दिन बड़ी खुशियां लेकर आया है। काम के मामलों में आज आप बेहद व्यवहारिक रहेंगे। आप कोई नया कार्य करने का मन बना सकते हैं।

मीनः किसी बात को लेकर काफई दिनों से परेशान हैं तो आज आपकी परेशानी खत्म होगी। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें, माता का आर्शीवाद आपके सारे काम बनाएगा।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment