Today Horoscope : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 21 सितम्बर, 2023 का राशिफल

Last Updated 21 Sep 2023 07:17:14 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 21 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है। लेकिन धनु, कुंभ और मीन राशिवाले जीवन के प्रति सचेत रहें। और जानिए आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)।


आज का राशिफल

पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:08, काशी-प्रात: 05:45, कानपुर-प्रात: 05:56, पटना-प्रात: 05:37, देहरादून-प्रात: 06:05, गोरखपुर-प्रात: 05:44, लखनऊ-प्रात: 05:54 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:19, काशी-सायं 05:56, कानपुर-सायं 06:06, पटना-सायं 05:47, देहरादून-सायं 06:16, गोरखपुर-सायं 05:54, लखनऊ-सायं 06:04 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-पूर्वा. 11.47, काशी-पूर्वा. 11.15, कानपुर-पूर्वा. 11.29, पटना-पूर्वा. 11.07, देहरादून-पूर्वा. 11:49, गोरखपुर-पूर्वा. 11.17, लखनऊ-पूर्वा. 11.27 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 10.06, काशी-रात्रि 09:51, कानपुर-रात्रि 09:59, पटना-रात्रि 09:41, देहरादून-रात्रि 09:58, गोरखपुर-रात्रि 09:46, लखनऊ-रात्रि 09:56 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। राष्ट्रीय भाद्रपद 30, शक् संवत् 1945। भाद्रपद शुक्ल षष्ठी, संवत् 2080, सौर (कन्या) अिन मास की 05, प्रविष्टें। रवि-उल-अव्वल 04, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। भाद्रपद शुक्ल पक्ष षष्ठी अप. 14:15 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि शुरु। अनुराधा नक्षत्र अप. 15:35 बजे तक, तदन्तर ज्यष्ठा नक्षत्र शुरु। प्रीति योग अर्धरात्रियोत्तर 01:44 बजे तक, तदन्तर आयुष्मान योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृश्चिक राशि में संचरण करेगा। सूर्य षष्ठी व्रत, लोलार्क षष्ठी, स्कन्द दर्शन, दूबड़ी सातम, अनुराधा नक्षत्र में ज्येष्ठा गौरी का आह्वान अप. 15:35 के पूर्व।

दैनिक राशिफल

मेष : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। वाद-विवाद से दूर रहें।
बृषभ : काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। नये गणमान्य लोगों के साथ संबंध बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंतण्ररखें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।    
मिथुन : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। खराब प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाने का प्रयास करें। अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। आय-व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे।   
कर्क : भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षा प्रतियोगिता में लापरवाही हितकर नहीं है। घरेलू कार्यों में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय में मन दुविधाग्रस्त होगा। आय-व्यय में संतुलन बनायें।     
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन तत्पर होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन परेशान रहेगा।       
कन्या : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावश्यक कार्यों में समय व्यर्थ करने के बजाय समय का पूरा लाभ उठायें। आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा।     
तुला : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनायें।  
वृश्चिक : नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता के आसार बनेंगे। रोजगार क्षेत्र में किये गये प्रयास सार्थक होंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा।
धनु : आकस्मिक कोई सुखद स्थिति से मन उत्साहित रहेगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को पहचान कर उनसे दूरी बनाने का प्रयास करें। आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता लायें।  
मकर : अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। नियोजित परिश्रम का लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है।
कुंभ : दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे। परिश्रम द्वारा धनागम संभव। जीविका में किसी नये कार्य के प्रारंभ से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे।
मीन : जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है। भौतिक सुख-साधन हेतु व्यय संभव। किसी यात्रा द्वारा कार्य पूर्ण होने का योग है।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment