Today Horoscope : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 22 सितम्बर, 2023 का राशिफल
ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार, 22 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है। लेकिन धनु, कुंभ और मीन राशिवाले जीवन के प्रति सचेत रहें। और जानिए आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)।
![]() |
पंचांग (Aaj Ka Panchang)
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:09, काशी-प्रात: 05:46, कानपुर-प्रात: 05:57, पटना-प्रात: 05:37, देहरादून-प्रात: 06:05, गोरखपुर-प्रात: 05:44 लखनऊ-प्रात: 05:54 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:18, काशी-सायं 05:55, कानपुर-सायं 06:05, पटना-सायं 05:46, देहरादून-सायं 05:15, गोरखपुर-सायं 05:53, लखनऊ-सायं 06:03 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 12.51, काशी-अप. 12.18, कानपुर-अप. 12.32, पटना-अप. 12.09, देहरादून-अप. 12:53, गोरखपुर-अप. 12.20, लखनऊ-अप. 12.30 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 11.00, काशी-रात्रि 10:45, कानपुर-रात्रि 10:53, पटना-रात्रि 10:35, देहरादून-रात्रि 10:51, गोरखपुर-रात्रि 10:39, लखनऊ-रात्रि 10:49 बजे। राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे। राष्ट्रीय भाद्रपद 31, शक् संवत् 1945। भाद्रपद शुक्ल सप्तमी, संवत् 2080, सौर (कन्या) अिन मास की 06, प्रविष्टें। रवि-उल-अव्वल 05, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। भाद्रपद शुक्ल पक्ष सप्तमी अप. 13:36 बजे तक, तदन्तर अष्टमी तिथि शुरु। ज्येष्ठा नक्षत्र अप. 15:35 बजे तक, तदन्तर मूल नक्षत्र शुरु। आयुष्मान योग रात्रि 23:52 बजे तक, तदन्तर सौभाग्य योग शुरु। चन्द्रमा वृश्चिक राशि का पूर्ण भोगकर अप. 15:35 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा अप. 13:36 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 00:57 बजे तक, मुकताभरण सप्तमी, उमा महेर पूजन, अपराजिता सप्तमी, सन्तान सप्तमी, ज्येष्ठा नक्षत्र में ज्येष्ठा गौरी का पूजन-व्रत अप. 15:35 के पूर्व।
मेष : संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। देवी की आराधना में समय व्यतीत होगा। अच्छी योजनाओं के साथ सक्रिय होंगे। योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे और प्रतिभाओं को उजागर करेंगे।
बृषभ : प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का समय समाप्त होगा। ईरीय आस्था से समस्याओं का समाधान होगा। अच्छी भावनाओं से सगे-संबंधों में अच्छी छबि बनेगी। राजनीति में सक्रियता से वर्चस्व में वृद्धि होगी।
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन परेशान होगा। पारिवारिक समस्याओं का हल निकालने में केंद्रित होंगे। मौसम के परिवर्तन से स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क : बिना वजह दूसरों की आलोचना न करें। ईरीय कृपा आप पर बढ़ेगी। नौकरी-पेशे में सुखद वातावरण बनेगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
सिंह : निराशा छोड़ आशावादी बनें। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। व्यावसायिक लाभ के अवसर मिलेंगे। अपनी क्षमताओं को पहचान सही दिशा में केंद्रित हों। सकारात्मक विचारों की ओर स्वयं को सक्रिय करें।
कन्या : ईरीय आस्था से समस्याओं का समाधान होगा। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व्से आपकी गरिमा बढ़ेगी। परिजनों से कुछ मन-मुटाव संभव।
तुला : नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं का हल करेंगे। ईर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में कोई निर्णय न लें। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित है। ईरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे।
वृश्चिक : अत्याधिक संवेदनशीलता सगे-संबंधों में कष्ट की जननी बनेंगी। इस पर नियंतण्ररखें। महत्वपूर्ण कायार्ें में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी।
धनु : नये रचनात्मक कायरें में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। अपनी वाकपटुता से सगे-संबंधों में लोकप्रिय होंगे। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा।
मकर : सामाजिक संबंधों के निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंतण्ररखें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा।
कुंभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी। शिक्षा में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
मीन : धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी नये कार्य से लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा। घर में खुशहाली रहेगी।
| Tweet![]() |