Today Horoscope : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 20 सितम्बर, 2023 का राशिफल, मकर और कुंभ राशिवालों सतर्क रहें

Last Updated 20 Sep 2023 06:22:28 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 20 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है। लेकिन धनु, कुंभ और मीन राशिवाले जीवन के प्रति सचेत रहें। और जानिए आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)। चन्द्राम तुला राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 08:44 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।


आज का राशिफल

पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:08, काशी-प्रात: 05:45, कानपुर-प्रात: 05:56, पटना-प्रात: 05:37, देहरादून-प्रात: 06:04, गोरखपुर-प्रात: 05:43, लखनऊ-प्रात: 05:53 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:20, काशी-सायं 17:57, कानपुर-सायं 18:08, पटना-सायं 17:48, देहरादून-सायं 18:17, गोरखपुर-सायं 17:55, लखनऊ-सायं 18:05 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 10:45, काशी-प्रात: 10:14, कानपुर-प्रात: 10:27, पटना-प्रात: 10:05, देहरादून-प्रात: 09:44, गोरखपुर-प्रात: 10:15, लखनऊ-प्रात: 10:25 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली- रात्रि 21:21, काशी- रात्रि 21:05, कानपुर- रात्रि 21:13, पटना- रात्रि 20:55, देहरादून- रात्रि 20:36, गोरखपुर- रात्रि सायं 21:00, लखनऊ- रात्रि 21:10 बजे। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय भाद्रपद 29, शक् संवत् 1945। भाद्रपद शुक्ल पंचमी, संवत् 2080, सौर (कन्या) अश्विन मास की 04, प्रविष्टें। रवि-उल-अव्वल 03, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। शरद ऋतु।  भाद्रपद शुक्ल पक्ष पंचमी (05) अपराहन् 14:17 बजे तक, तदन्तर षष्ठी तिथि प्रारम्भ। विशाखा नक्षत्र अपराहन् 14:59 बजे तक, तदन्तर अनुराधा नक्षत्र प्रारम्भ। विष्कुम्भ योग अर्धरात्रयोत्तर 03:05 बजे तक, तदन्तर प्रीति योग प्रारम्भ। चन्द्राम तुला राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 08:44 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। ऋषि पंचमी, मध्यान्ह में सप्तर्षि पूजा, आपस्तम्भ श्रावणी, हेमाद्रिका नाग पंचमी, ललिका षष्ठी वत (गुर्जर), सम्वत्सरी महापर्व (जैन)।

 दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष : प्रशासनिक एवं राजनीतिक संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आय के साधन सुलभ होंगे।  

बृषभ : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। रोजगार में प्रगति संभव। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। अविवाहितों के विवाह तय होने की अत्याधिक संभावना है। जल्दबाजी में किये गये कार्य से कष्ट संभव।  

मिथुन : नशीले पदार्थों का सेवन न करें। आय के साधन सुलभ होंगे। भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन में एकाकी की अनुभूति होगी। अपयश व लांछन से बचें। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।    

कर्क : रोजगार में किसी महत्वपूर्ण सफलता हेतु मन केन्द्रित होगा। शिक्षा के दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। परिवार में अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध व विलंब से मन चिन्तित होगा।  पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। जीविका में व्यस्तता बढ़ेगी।  

कन्या : बिगड़े हुए संबंधों में फिर प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।  आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें।    

तुला : कुछ नवीन कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। बकाया धन प्राप्ति के योग हैं। विभागीय परिवर्तन से थोड़े दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।

वृश्चिक : अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा।  रोजगार में सुधार हेतु मन चिन्तित होगा। व्यवसाय में प्रगति के आसार बनेंगे।

धनु : परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने के आसार हैं। कठिनाइयों एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा।

मकर : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। खुलाबासी चीजें न खायें। शिक्षा के दिशा में थोड़ा परिश्रम की आवश्यकता है।

कुंभ : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव।

मीन : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यों से लाभ। उत्साह में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नवीन संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment