Hockey Aisa Cup 2025: हॉकी एशिया कप में दर्शकों को निशुल्क प्रवेश
Last Updated 26 Aug 2025 11:50:04 AM IST
Hockey Aisa Cup 2025: हॉकी इंडिया ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि 29 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा।
![]() हॉकी एशिया कप में दर्शकों को निशुल्क प्रवेश |
हॉकी इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रशंसक www.ticketgenie.in या हॉकी इंडिया ऐप के जरिये मुफ्त टिकट पा सकते हैं।
उन्हें प्रक्रिया पूरी करने पर वर्चुअल टिकट मिलेगा।
हीरो पुरूष एशिया कप में आठ टीमें भारत, जापान, चीन, कजाखस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपै भाग लेंगे।
यह 2026 में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप का क्वालीफायर टूर्नामेंट भी है।
भारत को पूल ए में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ रखा गया है।
भारत को 29 अगस्त को चीन से , 31 को जापान और एक सितंबर को कजाखस्तान से खेलना है।
| Tweet![]() |