Today Horoscope : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 19 सितम्बर, 2023 का राशिफल, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले हो सकते हैं परेशान,एहतियात बरतें
ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 19 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है। लेकिन धनु, कुंभ और मीन राशिवाले जीवन के प्रति सचेत रहें। आज के पंचांग (Panchang) में क्या विशेषता है बताएंगे आपको।
![]() आज का राशिफल |
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:07, काशी-प्रात: 05:45, कानपुर-प्रात: 05:55, पटना-प्रात: 05:36, देहरादून-प्रात: 06:04, गोरखपुर-प्रात: 05:43, लखनऊ-प्रात: 05:53 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:21, काशी-सायं 05:58, कानपुर-सायं 06:09, पटना-सायं 05:49, देहरादून-सायं 06:18, गोरखपुर-सायं 05:57, लखनऊ-सायं 06:06 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 09.45, काशी-प्रात: 09.15, कानपुर-प्रात: 09.28, पटना-प्रात: 09.07, देहरादून-प्रात: 09:44, गोरखपुर-प्रात: 09.16, लखनऊ-प्रात: 09.26 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 08.43, काशी-रात्रि 08:25, कानपुर-रात्रि 08:34, पटना-रात्रि 08:15, देहरादून-रात्रि 08:36, गोरखपुर-रात्रि 08:21, लखनऊ-रात्रि 08:31 बजे। राहुकाल 03:00 से 04:30 बजे।
राष्ट्रीय भाद्रपद 28, शक् संवत् 1945। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी, संवत् 2080, सौर (कन्या) अश्विन मास की 03, प्रविष्टें। रवि-उल-अव्वल 02, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी अप. 13:43 बजे तक, तदन्तर पंचमी तिथि शुरु। स्वाति नक्षत्र अप. 13:48 बजे तक, तदन्तर विशाखा नक्षत्र शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात तुला राशि में संचरण करेगा। वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, सिद्ध विनायक चतुर्थी, पत्थर चौथ, संवत्सरी चतुर्थी पक्ष (जैन), ब्रह्मवर्त (बिठूर) में सिद्ध गणोश मन्दिर में अभिषेक, मेला पाट 3 दिन।
आज का राशिफल
मेष : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीवन साथीत का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
बृषभ : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव।
मिथुन : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनाने का प्रयास करें। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियां रहेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कर्क : मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में केंद्रित हों। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी।
सिंह : पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कायरें में व्यतीत होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
कन्या : माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। कुछ नई अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी।
तुला : जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की राजनीति क्षेत्र में क्रियाशीलता बढ़ेगी।
वृश्चिक : दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। आलस्य का त्याग करें। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे।
धनु : महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। पुराने संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा।
मकर : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह क अभाव रहेगा। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधियों के बीच लोकप्रिय होंगे।
कुंभ : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव।
मीन : किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। है। घरेलू चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कायरें में व्यस्तता बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक बनेगा। अत: इसे सुधारें।
| Tweet![]() |