Today Horoscope : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 18 सितम्बर, 2023 का राशिफल, मेष, वृषभ और मकर राशि वाले सावधानी बरतें
ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार, 18 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है। लेकिन कर्क और कर्क राशिवाले जीवन के प्रति सचेत रहें। आज के पंचांग (Panchang) में क्या विशेषता है बताएंगे आपको।
![]() आज का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:07, काशी-प्रात: 05:44, कानपुर-प्रात: 05:55, पटना-प्रात: 05:36, देहरादून-प्रात: 06:03, गोरखपुर-प्रात: 05:43, लखनऊ-प्रात: 05:52 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 18:23, काशी-सायं 17:59, कानपुर-सायं 18:10, पटना-सायं 17:50, देहरादून-सायं 18:20, गोरखपुर-सायं 17:58, लखनऊ-सायं 18:07 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 08:47, काशी-प्रात: 08:20, कानपुर-प्रात: 08:32, पटना-प्रात: 08:11, देहरादून-प्रात: 08:46 बजे, गोरखपुर-प्रात: 08:20, लखनऊ-प्रात: 08:30 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 20:09, काशी-रात्रि 19:50, कानपुर-रात्रि 19:59, पटना-रात्रि 19:41, देहरादून- रात्रि 20:04, गोरखपुर- रात्रि 19:47, लखनऊ- रात्रि 19:56 बजे।राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
राष्ट्रीय भाद्रपद 27, शक् संवत् 1945। भाद्रपद शुक्ल तृतीया, संवत् 2080, सौर (कन्या) अश्विन मास की 02, प्रविष्टें। रवि-उल-अव्वल 01, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया (03) अपराह्न 12:39 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी तिथि प्रारम्भ। चित्रा नक्षत्र अपराह्न 12:08 बजे तक, तदन्तर स्वाती नक्षत्र प्रारम्भ। ऐन्द्र योग अर्धरात्रयोत्तर 04:24 बजे तक, तदन्तर वैधृति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात तुला राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा प्रारम्भ अर्धरात्रयोत्तर 01:12 बजे से, हरितालिका तीज व्रत (स्त्रियों को यह व्रत अवश्य करना चहिए), मन्वादि 3, हरितगौरी व्रत, गौरी तृतीया, श्री शंकर देव तिति(आसाम), श्री गुरु रामदास ज्याति जोत, सौर कन्या अश्विन मास प्रारम्भ, हिजरी रवि-उल-अव्वल3 माह शुरु।
दैनिक राशिफल
मेष : पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लाये, अपनी क्षमताओं पर भरासो करें।
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुरुप चलें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक है। किसी नए कार्य में मन केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही हानिकारक हो सकती है।
मिथुन : महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क : जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए मन चिन्तित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा।
सिंह : नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगा। कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कन्या : अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। किसी नए कार्य के सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।
तुला : कुछ कठिनाईयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार और अविवाहितों के विवाह होने के योग हैं। अच्छी व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी।
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में कोई कार्य से हानि संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिन्तित होगा।
धनु : निकटस्थ संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। कुछ नए आय के संसाधन बनेंगे। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी।
मकर : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। अत्यधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओ को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।
कुंभ : कुछ कानूनी मामले भी हल होते नजर आएंगे। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। किसी नए रिश्तें में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा।
मीन : बहुत सारे अवरोधित कार्यों के हल के आसार बनेंगे। कार्य क्षेत्र में अपने बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी।
| Tweet![]() |