जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह, आपको बताएंगे कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार
ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (17 से 23 सितम्बर, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं। साथ ही जानिए इस सप्ताह कौन-कौन से त्यौहार आ रहे हैं।
![]() साप्ताहिक राशिफल |
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:06, काशी-प्रात: 05:44, कानपुर-प्रात: 05:54, पटना-प्रात: 05:35, देहरादून-प्रात: 06:03, गोरखपुर-प्रात: 05:42 लखनऊ-प्रात: 05:52 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:24, काशी-सायं 06:00, कानपुर-सायं 06:11, पटना-सायं 05:51, देहरादून-सायं 06:21, गोरखपुर-सायं 05:59, लखनऊ-सायं 06:09 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07:52, काशी-प्रात: 07:27, कानपुर-प्रात: 07.38, पटना-प्रात: 07:18, देहरादून-प्रात: 07:50, गोरखपुर-प्रात: 07:26, लखनऊ-प्रात: 07.36। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 07:40, काशी-रात्रि 07:19, कानपुर-रात्रि 07:29, पटना-रात्रि 07:10, देहरादून-रात्रि 07:35, गोरखपुर-रात्रि 07:16, लखनऊ-रात्रि 07:26 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक। राष्ट्रीय भाद्रपद 26, शक् संवत् 1945। भाद्रपद शुक्ल द्वितीया, संवत् 2080, सौर (कन्या) अश्विन मास की 01, प्रविष्टें। सफर 30, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वितीया पूर्वा. 11:10 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि शुरु। हस्त नक्षत्र प्रात: 10:02 बजे तक, तदन्तर चित्रा नक्षत्र शुरु। ब्रह्मा योग अर्धरात्रियोत्तर 04:27 बजे तक, तदन्तर ऐन्द्र योग शुरु। चन्द्रमा कन्या राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 23:08 बजे तुला राशि में प्रवेश करेगा। वाराह जयन्ती, वाराहावतार3, विकर्मा पूजा, चन्द्र्दान मुहुर्त30 साम्यर्घ, श्री गुरु अर्जुनदेव गुरुयायी, सूर्य की कन्या संक्रन्ति अप. 13:30 बजे, चन्द्रदर्शन मुहुर्त30 साम्यर्घ, संकल्पादि में प्रयेजनीय शरद ऋतु शुरु।
साप्ताहिक राशिफल
मेष-घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।
वृषभ-पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।
मिथुन-ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। आवेश में किये निर्णय से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे।
कर्क-जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
सिंह-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा निखरेगी।
कन्या-आर्थिक कठिनायों से परेशान रहेंगे। विषम स्थिति में संयम से काम लें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कर्जदारों से कहासुनी संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
तुला-कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। यह समय बड़े परिवर्तन का है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सतर्क रहें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी का वातावरण अरुचिकर लग सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। कुछ अनूठी अभिलाषाओं से प्रभावित रहेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें।
वृश्चिक-किसी धार्मिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियो की आशंका है। बचकाना व्यवहार पर नियंत्रण रखें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
धनु-धनागम के नये स्रेात बनेंगे। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए व्यस्तता का समय रहेगा।
मकर-घर में मांगलिक आयोजन संभव। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित करेगा। अत: इसमें सुधार लावें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पडेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय लोगों का लाभ मिलेगा। अभिभावकों के सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन-इस सप्ताह बीती बातों को भूलना ही ठीक रहेगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होंगे। शिक्षा में कुछ चिंताएं रहेंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा।
सप्ताह के व्रत और त्योहार
18 सितम्बर-हरितालिका तीज व्रत, मन्वादि3, हरितगौरी व्रत, गौरी तृतीया, श्री शंकर देव तिति, श्री गुरु रामदास ज्याति जोत, सौर कन्या अश्विन मास शुरु, हिजरी रवि-उल-अव्वल3 माह शुरु। 19 सितम्बर-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, सिद्ध विनायक चतुर्थी, संवत्सरी चतुर्थी पक्ष (जैन), मेला पाट 3 दिन (जम्मू-कश्मीर)। 20 सितम्बर-ऋषि पंचमी, हेमाद्रिका नाग पंचमी, ललिका षष्ठी व्रत। 21 सितम्बर-सूर्य षष्ठी व्रत, लोलार्क षष्ठी, स्कन्द दर्शन, दूबड़ी सातम। 22 सितम्बर-मुकताभरण सप्तमी, उमा महेवर पूजन, अपराजिता सप्तमी, संतान सप्तमी। 23 सितम्बर-श्री दुर्गाष्टमी, श्री राधाष्टमी, दूर्वाष्टमी, महर्षि दधीचि जयन्ती। 24 सितम्बर-श्री चन्द्र नवमी, अदु:ख नवमी।
| Tweet![]() |