Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 16 सितम्बर, 2023 का राशिफल, कर्क और मकर राशि वाले सावधानी बरतें

Last Updated 16 Sep 2023 06:42:54 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 16 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है। लेकिन कर्क और मकर राशिवालों को ऐहतियात बरतने की सलाह दी गयी है। साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं। बता दें आज ही श्री गुरु ग्रन्थ साहब प्रथम प्रकाश दिवस है।

आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:06, काशी-प्रात: 05:44, कानपुर-प्रात: 05:54, पटना-प्रात: 05:35, देहरादून-प्रात: 06:02, गोरखपुर-प्रात: 05:42, लखनऊ-प्रात: 05:51 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:26, काशी-सायं 06:01, कानपुर-सायं 06:12, पटना-सायं 05:53, देहरादून-सायं 06:22, गोरखपुर-सायं 06:00, लखनऊ-सायं 06:10 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 06.59, काशी-प्रात: 06.35, कानपुर-प्रात: 06.46, पटना-प्रात: 06.26, देहरादून-प्रात: 06:55, गोरखपुर-प्रात: 06.33, लखनऊ-प्रात: 06.44 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 07.12, काशी-रात्रि 06:49, कानपुर-रात्रि 07:00, पटना-रात्रि 06:41, देहरादून-रात्रि 07:08, गोरखपुर-रात्रि 06:48, लखनऊ-रात्रि 06:58 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे।
राष्ट्रीय भाद्रपद 25, शक् संवत् 1945। भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 31, प्रविष्टें। सफर 29, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा प्रात: 09:18 बजे तक, तदन्तर द्वितीया तिथि शुरु। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रात: 07:36 बजे तक, तदन्तर हस्त नक्षत्र शुरु। शुक्ल योग अर्धरात्रियोत्तर 04:12 बजे तक, तदन्तर ब्रह्मा योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कन्या राशि में ही संचरण करेगा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष शुरु, श्रावण मासीय नक्त व्रत का अन्तिम दिन, श्री गुरु ग्रन्थ साहब प्रथम प्रकाश दिवस।

दैनिक राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। परिश्रम द्वारा नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन-सत्ता के सहयोग से कार्यक्षेत्र के अवरेाध समाप्त होंगे।       
बृषभ : तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। अपनी दिनचर्या में सुधार कर स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।   
मिथुन : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। खराब संगत से दूरी बनायें।   
कर्क : हर वक्त स्वयं को लाचार बनाए रखना ठीक नहीं है। समय का पूर्ण उपयोग कर स्वयं को सही दिशा में केंद्रित करें। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।            
सिंह : मधुर वाणी से संबंधों में प्रभावशाली होंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति में साधनाभाव से मन चिंतित होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।        
कन्या  :कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। अच्छे व्यवहार से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा।    
तुला : महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। पारंपरिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।     
वृश्चिक : परिवार में सुखद माहौल बनेगा। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधों में प्यार बिखेरें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नई योजना उत्साहित करेगी।   
धनु : अत्याधिक कार्यों का बोझ आपकी अकेली जान पर पड़ सकता है। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां संभव हैं। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। घर में खुशहाली रहेगी।   
मकर : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है।
कुंभ : महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगे। भौतिक जगत के चकाचौंध प्रभावित होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता हेतु या किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में व्यस्तता से मन बोझिल होगा।
मीन : क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में लाभकारी स्थिति रहेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment