ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार, 15 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
 |
ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार, 15 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:05, काशी-प्रात: 05:43, कानपुर-प्रात: 05:54, पटना-प्रात: 05:35, देहरादून-प्रात: 06:01, गोरखपुर-प्रात: 05:41 लखनऊ-प्रात: 05:51 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:26, काशी-सायं 06:02, कानपुर-सायं 06:13, पटना-सायं 05:54, देहरादून-सायं 05:23, गोरखपुर-सायं 06:01, लखनऊ-सायं 06:11 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 06.06, काशी-प्रात: 05.44, कानपुर-प्रात: 05.54, पटना-प्रात: 05.35, देहरादून-प्रात: 06:02, गोरखपुर-प्रात: 05.42, लखनऊ-प्रात: 05.52 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 06.46, काशी-सायं 06:21, कानपुर-सायं 06:32, पटना-सायं 06:12, देहरादून-सायं 06:43, गोरखपुर-सायं 06:20, लखनऊ-सायं 06:30 बजे। राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे। राष्ट्रीय भाद्रपद 24,ाक् संवत् 1945। भाद्रपद कृष्ण अमावस्या, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 30, प्रविष्टें। सफर 28, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष अमावस्या प्रात: 07:10 बजे तक, तदन्तर भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा तिथि शुरु। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 05:46 बजे तक, तदन्तर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र ही उदित रहेगा। शुभ योग अर्धरात्रियोत्तर 03:42 बजे तक, तदन्तर शुक्ल योग शुरु। चन्द्रमा सिंह राशि का पूर्ण भोगकर पूर्वा. 11:36 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेगा। स्नान-दानादि की अमावस्या, लोहार्गल स्नान, श्री शक्ति पूजा, मातृ अमावस्या, पोला (वृषभोत्सव) मीन व्रतारम्भ (जैन), बुध मार्गी अर्धरात्रियोत्तर 01:51 बजे।
मेष : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी।
बृषभ : मन सुंदर अभिलाषों से प्रभावित रहेगा। दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आंकलन करें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता के आसार बढ़ेंगे।
मिथुन : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।
सिंह : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। जीविका क्षेत्र में व्यस्तता भी बढ़ेगी।
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयां परेशान करेंगी। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।
तुला : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। अपने भविष्य को लेकर मन में चिंता रह सकती है। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। सगे-संबंधों में कटु वाणी का प्रयोग न करें। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।
धनु : हर संबंध में अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं रखना कष्टकारी होगा। घरेलू दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नई घरेलू जिम्मेदारियां पैदा होने से व्यय संभव। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आयेगी।
मकर : विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नये संबंधों के भावनात्मक सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी।
कुंभ : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपका हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित कर सकता है। अत: इसे सुधारें। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति के लिए मन केंद्रित होगा।
मीन : किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। भावनाओं को नियंतण्रमें रख, अपने कर्तव्यों का निवर्हन करें। आवेश में लिये गे निर्णय से पश्चाताप संभव।
| | पं. कृष्ण गोपाल मिश्र | नई दिल्ली |
|
 |