Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 14 सितम्बर, 2023 का राशिफल

Last Updated 14 Sep 2023 10:44:25 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 14 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।


राशिफल

आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:05, काशी-प्रात: 05:43, कानपुर-प्रात: 05:53, पटना-प्रात: 05:34, देहरादून-प्रात: 06:01, गोरखपुर-प्रात: 05:41, लखनऊ-प्रात: 05:51 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:27, काशी-सायं 06:03, कानपुर-सायं 06:14, पटना-सायं 05:55, देहरादून-सायं 06:25, गोरखपुर-सायं 06:02, लखनऊ-सायं 06:12 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 05.29, काशी-प्रात: 04.53, कानपुर-प्रात: 05.02, पटना-प्रात: 04.43, देहरादून-प्रात: 05:08, गोरखपुर-प्रात: 04.50, लखनऊ-प्रात: 05.00 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 06.19, काशी-सायं 05:52, कानपुर-सायं 06:04, पटना-सायं 05:44, देहरादून-सायं 06:17, गोरखपुर-सायं 05:52, लखनऊ-सायं 06:02 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। राष्ट्रीय भाद्रपद 23, शक् संवत् 1945। भाद्रपद कृष्ण अमावस्या, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 29, प्रविष्टें। सफर 27, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष अमावस्या अर्धरात्रियोत्तर 07:10 बजे तक, तदन्तर भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा तिथि शुरु। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 05:46 बजे तक, तदन्तर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरु। साध्य योग अर्धरात्रियोत्तर 02:59 बजे तक, तदन्तर शुभ योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात सिंह राशि में संचरण करेगा। श्राद्ध की अमावस्या, पिठौरी अमावस्या, कुशोत्पाटिनी अमावस्या।

दैनिक राशिफल

मेष : कुछ कठिनाइयां मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न करेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा। जीवन साथी का स्नेह प्राप्त होगा।    
बृषभ : रोजगार में कार्यकुशलता व बौद्धिक क्षमता से सफलता अर्जित करेंगे। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। घर में खुशहाली रहेगी।
मिथुन : जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।  
कर्क : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव।   
सिंह : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। अत्याधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कन्या : जीवन में आ रही कठिनाइयों के कारण मन में हीनता न आने दें बल्कि अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखेें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकताक को न पालें।    
तुला : कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर अपनी पूर्ति हेतु दबाव बनाएंगी। अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में धनाभाव अवरोधक होगा। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होती नजर आयेंगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।
धनु : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी।  रोजगार में लाभकारी स्थिति से प्रसन्न रहेंगे।   
मकर : काफी सारे अवरोधित कार्यों के हल होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। किसी नये कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। रोजगार में व्यस्तता रहेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment