Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 13 सितम्बर, 2023 का राशिफल

Last Updated 13 Sep 2023 08:17:07 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 13 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।


राशिफल

आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:04, काशी-प्रात: 05:42, कानपुर-प्रात: 05:53, पटना-प्रात: 05:34, देहरादून-प्रात: 06:00, गोरखपुर-प्रात: 05:40, लखनऊ-प्रात: 05:50 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:29, काशी-सायं 06:04, कानपुर-सायं 06:15, पटना-सायं 05:56, देहरादून-सायं 06:26, गोरखपुर-सायं 06:03, लखनऊ-सायं 06:13 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 04.19, काशी-प्रात: 04.00, कानपुर-प्रात: 04.10, पटना-प्रात: 03.51, देहरादून-प्रात: 04:13, गोरखपुर-प्रात: 03.56, लखनऊ-प्रात: 04.06 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 05.50, काशी-सायं 05:22, कानपुर-सायं 05:35, पटना-सायं 05:14, देहरादून-सायं 05:49, गोरखपुर-सायं 05:23, लखनऊ-सायं 05:33 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे। राष्ट्रीय भाद्रपद 22, शक् संवत् 1945। भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 28, प्रविष्टें। सफर 26, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्दशी अर्धरात्रियोत्तर 04:49 बजे तक, तदन्तर अमावस्या तिथि शुरु। मघा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 02:01 बजे तक, तदन्तर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरु। सिद्ध योग अर्धरात्रियोत्तर 02:07 बजे तक, तदन्तर साध्य योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात सिंह राशि में संचरण करेगा। भद्रा समाप्त अप. 15:36 बजे, मास शिवरात्रि व्रत।

दैनिक राशिफल

मेष : अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। शासन-सत्ता एवं राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।  
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सगे-संबंधियों के बीच मधुर वाणी से प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। रोजगार में लाभकारी अवसर मिलेंगे।
मिथुन :आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। कुछ नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।   
कर्क : निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।    
सिंह : ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  
कन्या : उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
तुला : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधों में लोकप्रिय होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।  
वृश्चिक : सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कर्त्तव्यों से विमुख न हों। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव।
धनु : राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। रोजगार क्षेत्र में अति व्यस्तता रहेगी।
मकर : निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
कुंभ : पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। घर का वातावरण खुशहाल और प्रसन्नता से परिपूर्ण रहेगा।
मीन : महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment