Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 12 सितम्बर, 2023 का राशिफल

Last Updated 12 Sep 2023 10:00:15 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 12 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।


राशिफल

आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:04, काशी-प्रात: 05:42, कानपुर-प्रात: 05:52, पटना-प्रात: 05:33, देहरादून-प्रात: 06:00, गोरखपुर-प्रात: 05:40, लखनऊ-प्रात: 05:50 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:30, काशी-सायं 06:05, कानपुर-सायं 06:17, पटना-सायं 05:57, देहरादून-सायं 06:27, गोरखपुर-सायं 06:05, लखनऊ-सायं 06:14 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04.19, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 04.00, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04.10, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 03.51, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04:13, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03.56, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 04.06 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 05.19, काशी-सायं 04:50, कानपुर-सायं 05:03, पटना-सायं 04:42, देहरादून-सायं 05:19, गोरखपुर-सायं 04:51, लखनऊ-सायं 05:01 बजे। राहुकाल 03:00 से 04:30 बजे। राष्ट्रीय भाद्रपद 21, शक् संवत् 1945। भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 27, प्रविष्टें। सफर 25, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष त्रयोदशी अर्धरात्रियोत्तर 02:22 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी तिथि शुरु। ओषा नक्षत्र रात्रि 23:01 बजे तक, तदन्तर मघा नक्षत्र शुरु। शिव योग अर्धरात्रियोत्तर 01:11 बजे तक, तदन्तर सिद्ध योग शुरु। चन्द्रमा कर्क राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 23:01 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा शुरु अर्धरात्रियोत्तर 02:22 बजे।

दैनिक राशिफल

मेष : मन में नकारात्मक भावनाओं को त्याग कर सकारात्मकता पर ध्यान दें। आय-व्यय में संतुलन बनायें। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण सौदे का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। घरेलू दायित्वों की पूर्ति से व्यस्तता बढ़ेगी।                    
बृषभ : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। भौतिक सुख-साधन की लालसा बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति का योग है।                   
मिथुन : किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वैचारिक मतभेद संभव। विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब संभव। सकारात्मक दिशा दें। लेन-देन में सावधानी बरतें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें ।      
कर्क : कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिलेंगे। विरोधियों की सक्रियता के बावजूद भी धैर्य का परिचय देंगे। आंतरिक क्षमता को पहचानते हुए स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर सक्रिय करें।               
सिंह : घर में कुछ तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवांछित सफलता न मिलने से परेशान होंगे। रोजगार में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसाय में कुछ साधनाभाव की अनुभूति होगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।             
कन्या : जीवन में अचानक हो रहे उथल-पुथल से न डरें बल्कि विवेक से काम लें। दाम्पत्य जीवन मे कुछ कटुता संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति में विलम्ब से चिंतित होंगे। विषम स्थितियों में भी जरूरी कायों की पूर्ति करेंगे।        
तुला : किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट संभव। कुछ अच्छे आसार उत्साह में वृद्धि करेंगे। कुछ घरेलू कठिनाइयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।            
वृश्चिक : संतान के भविष्य संबंधी कुछ चिंतायें मन को उद्वेलित करेंगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंटवश उत्साह में वृद्धि होगी। कम मनोबल एवं अभिव्यक्ति के अभाववश प्रतिभाओं को उजागर करने में अक्षम होंगे।                
धनु : आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी। कोई अवरोधिक कार्य हल होगा। अच्छे समय की शुरुआत होगी कार्यक्षेत्र में कद और सम्मान बढ़ेगा। अपने इष्ट देव की आराधना करके ही कोई नया कार्य शुरु करें।               
मकर : काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।               
कुंभ : घर-परिवार संबंधी कुछ आर्थिक चिंताएं रहेंगी किंतु घर के महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होने का प्रबल योग है। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों की बहुत चिंता रहेगी।          
मीन : नई-नई सफलतायें आपको आकषिर्त करेंगी। अत: परिश्रम से न डरें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रो कें कुछ नई उमंग की अनुभूति करेंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment