कैसा रहेगा आपके लिए 25 जून से 1 जुलाई, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 25 Jun 2023 10:27:24 AM IST

ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (125 जून से 1 जुलाई, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


साप्ताहिक राशिफल

साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:24, काशी-प्रात: 05:09, कानपुर-प्रात: 05:17, पटना-प्रात: 04:59, देहरादून-प्रात: 05:17, गोरखपुर-प्रात: 05:04 लखनऊ-प्रात: 05:14 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:22, काशी-सायं 06:51, कानपुर-रात्रि 07:05, पटना-सायं 06:44, देहरादून-रात्रि 07:23, गोरखपुर-सायं 06:53, लखनऊ-रात्रि 07:03 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-पूर्वा. 11:29, काशी-पूर्वा. 11:06, कानपुर-पूर्वा. 11:17, पटना-प्रात: 10:57, देहरादून-पूर्वा. 11:24, गोरखपुर-पूर्वा. 11:04, लखनऊ-पूर्वा. 11.14। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00:10, काशी-रात्रि 11:45, कानपुर-रात्रि 11:56, पटना-रात्रि 11:37, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:07, गोरखपुर-रात्रि 11:44, लखनऊ-रात्रि 11:54 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक।

राष्ट्रीय आषाढ़ 04, शक् संवत् 1945। आषाढ़ शुक्ल सप्तमी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 11 प्रविष्टें। जिल्हेज 06, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ शुक्ल पक्ष सप्तमी अर्धरात्रियोत्तर 00:26 बजे तक, तदन्तर अष्टमी तिथि शुरु। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रात: 10:12 बजे तक, तदन्तर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरु। सिद्धि योग प्रात: 05:26 बजे तक, तदन्तर व्यतिपात योग शुरु। चन्द्रमा सिंह राशि का पूर्ण भोगकर  अप. 16:52 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा शुरु अर्धरात्रियोत्तर 00:26 बजे से, विवस्वत सप्तमी, विवस्वत सूर्य पूजा।

साप्ताहिक राशिफल

मेष-किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। किसी नये कार्य में रुचि से मन  उत्साहित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश से बचें। आपका गंभीर स्वभाव भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।      

वृषभ-पुरानी सभी समस्याएं हल होंगी। रोजगार में व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। आपका मन धार्मिक विचारों से प्रभावित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  चापलूसों से दूर रहें।      

मिथुन-ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। शासन-सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यें से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  

कर्क-जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की  अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।  रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।  

सिंह-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। मन कुछ चिंताओं से प्रभावित रहेगा।  रविवार एवं सोमवार को मन में अच्छी अभिलाषाएं जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। रोजगार में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।

कन्या-कुछ आर्थिक कठिनाईयों से मन परेशान होंगे। विषम स्थिति में संयम से काम लें। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। घर में मांगलिक आयोजन की तैयारी होगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। कर्जदारों  से कहासुनी संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।    

तुला-कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए  केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से बचें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।

वृश्चिक-धार्मिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा संभव। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। आय के नये साधन सुलभ होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

धनु-धनागम के नये स्रेत बनेंगे। नई योजनाएं प्रगति का मार्ग खोलेंगी। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। शिक्षा में परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। लाभ के अवसर मन को खुश रखेंगे। अनियोजित कार्यपण्राली से आय-व्यय में असंतुलन रहेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।

मकर-घर में मांगलिक आयोजन संभव। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। घरेलू वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टि संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित कर सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। घरेलू वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव।

कुंभ-अच्छे विचारों से क्षमता निखरेगी। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोध संभव। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय लोगों का सहयोग मिलेगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।

मीन-संबंधों में मधुरता के लिए इस सप्ताह बीती हुई बातों को भूलें। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक लंबी दूरी की यात्रा संभव। शिक्षा में कुछ चिंताएं रहेंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगी। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment