Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 24 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 24 Jun 2023 11:37:56 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 24 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:24, काशी-प्रात: 05:08, कानपुर-प्रात: 05:17, पटना-प्रात: 04:59, देहरादून-प्रात: 05:17, गोरखपुर-प्रात: 05:04, लखनऊ-प्रात: 05:13 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:22, काशी-सायं 06:51, कानपुर-रात्रि 07:05, पटना-सायं 06:43, देहरादून-रात्रि 07:23, गोरखपुर-सायं 06:53, लखनऊ-सायं 07:03 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 10.35, काशी-प्रात: 10.15, कानपुर-प्रात: 10.25, पटना-प्रात: 10.06, देहरादून-प्रात: 10:30, गोरखपुर-प्रात: 10.12, लखनऊ-प्रात: 10.22 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 11.42, काशी-रात्रि 11:16, कानपुर-रात्रि 11:28, पटना-रात्रि 11:08, देहरादून-रात्रि 11:41, गोरखपुर-रात्रि 11:16, लखनऊ-रात्रि 11:26 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे।

राष्ट्रीय आषाढ़ 03, शक् संवत् 1945। आषाढ़ शुक्ल षष्ठी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 10 प्रविष्टें। जिल्हेज 05, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ शुक्ल पक्ष षष्ठी रात्रि 22:18 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि शुरु। मघा नक्षत्र प्रात: 07:19 बजे तक, तदन्तर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरु। सिद्धि योग अर्धरात्रियोत्तर 05:12 बजे तक, तदन्तर सिद्धि योग ही उदित रहेगा। चन्द्रमा पूरा दिन-रात सिंह राशि में ही संचरण करेगा। स्कन्द षष्ठी व्रत, कुमार षष्ठी, कर्दम षष्ठी, बुध मिथुन राशि में अप. 12:41 बजे प्रवेश करेगा।

राशिफल

मेष : बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। परिजनों के सान्निध्य में पूरा दिन व्यतीत होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। घर में खुशहाली रहेगी।               

बृषभ : संबंधियों के बीच अपने अनुकूल अपेक्षा रखना आपकी सबसे बड़ी मूर्खता है। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेगी। रोजगार क्षेत्र में कुछ योजनाएं विफल होती नजर आएंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।       

मिथुन : मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। देवी की आराधना में मन केंद्रित होगा। परिजनों के सान्निध्य से काम सरल होते नजर आयेंगे। संबंधियों के बीच मधुरता का प्रयोग करें। कुछ भविष्य संबंधी चिंताएं रहेंगी।             

कर्क : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंतण्ररखें। ईश्वरीय आस्था से मन में शांति रहेगी। परिजनों के मध्य सब कुछ सामान्य होगा। पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।       

सिंह : अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।                

कन्या : पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।               

तुला : अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है। अत: इस पर नियंत्रण रखें।     

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सगे-संबंधियों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें। धार्मिक आस्था से मन में उत्साह का संचार होगा।             
धनु : अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीनता न आने दें। आवेश में आकर कुछ न बोलें। मन को ईश्वरीय आस्था की तरफ केंद्रित करें।               

मकर : महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। घरेलू वातावरण खुशहाल रहेगा। वाणी पर संयम रखें। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। धार्मिक कायरें में मन लगेगा।               

कुंभ : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था में मन चिंतित होगा। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक व्यवस्था में समय व्यतीत होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।            

मीन : आर्थिक चिंताएं मन प्रभावी होंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। देवी की आराधना में दिन व्यतीत होगा। राजनीतिज्ञों का राजनीति क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment