Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 26 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 26 Jun 2023 08:53:49 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार, 26 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:25, काशी-प्रात: 05:09, कानपुर-प्रात: 05:17, पटना-प्रात: 05:00, देहरादून-प्रात: 05:17, गोरखपुर-प्रात: 05:04, लखनऊ-प्रात: 05:14 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:22, काशी-सायं 18:52, कानपुर-सायं 19:05, पटना-सायं 18:44, देहरादून-सायं 19:23, गोरखपुर-सायं 18:53, लखनऊ-सायं 19:03 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अपराह्न 12:22, काशी-पूर्वाह्न 11:58, कानपुर-अपराह्न 12:09, पटना-पूर्वाह्न 11:49, देहरादून-अपराह्न 12:18 बजे, गोरखपुर-पूर्वाह्न 11:56, लखनऊ-अपराह्न 12:06 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 00:37, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00:14, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:25, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 00:05, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:33, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:12, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00:22 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 05, शक् संवत् 1945। आषाढ़ शुक्ल अष्टमी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 12 प्रविष्टें। जिल्हेज 07, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ शुक्ल पक्ष अष्टमी (08) अर्धरात्रयोत्तर 02:05 बजे तक, तदन्तर नवमी तिथि प्रारम्भ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अपराहन् 12:44 बजे तक, ततदन्तर हस्त नक्षत्र प्रारम्भ। व्यतिपात योग प्रात: 06:06 बजे तक, तदन्तर वरीयान योग प्रारम्भ।

राशिफल

मेष: भौतिक महत्वाकांक्षाएं अभाव का अहसास कराएंगी। लाभकारी संबंधों की नजदीकियां पैदा होंगी। रोजगार के क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।      
बृषभ: सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।     
मिथुन:  कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।  कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।  
कर्क: सरमाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।   
सिंह: मन पूरा दिन पूजा-पाठ में केन्द्रित होगा।  नए दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या: राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।   
तुला: भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार हैं। निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। महत्पूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।     
वृश्चिक: किसी पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है, लेकिन   भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी।   
धनु: भावनाओं पर नियंत्रण कर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। उच्छृंखलता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगी।    
मकर: परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। नए संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। उच्च महत्वाकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।      
कुंभ: शासन-सत्ता की दिशा में केन्द्रित व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक संबंधों में सन्तुलित व्यवहार व वाक्यपटुता आपकी गरिमा में वृद्धि करेगी।    
 मीन: किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन चिन्तित होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment