Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 27 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 27 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल और आज का पंचांग |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:25, काशी-प्रात: 05:09, कानपुर-प्रात: 05:17, पटना-प्रात: 05:00, देहरादून-प्रात: 05:17, गोरखपुर-प्रात: 05:05, लखनऊ-प्रात: 05:14 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:22, काशी-सायं 18:52, कानपुर-सायं 19:05, पटना-सायं 18:44, देहरादून-सायं 19:23, गोरखपुर-सायं 18:53, लखनऊ-सायं 19:03 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अपराह्न 13:16, काशी-अपराह्न 12:50, कानपुर-अपराह्न 13:02, पटना-अपराह्न 12:42, देहरादून-अपराह्न 13:13, गोरखपुर-अपराह्न 12:50, लखनऊ-अपराह्न 13:00 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 01:06, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 00:44, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 00:55, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 00:35, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 01:01, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 00:42, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 00:52 बजे। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
राष्ट्रीय आषाढ़ 06, शक् संवत् 1945। आषाढ़ शुक्ल नवमी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 13 प्रविष्टें। जिल्हेज 08, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी (09) अर्धरात्रयोत्तर 03:06 बजे तक, तदन्तर दशमी तिथि प्रारम्भ। हस्त नक्षत्र अपराह्न 14:44 बजे तक, ततदन्तर चित्रा नक्षत्र प्रारम्भ। वरीयान योग प्रात: 06:23 बजे तक, तदन्तर परिघ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कन्या राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रयोत्तर 03:28 बजे तुला राशि में प्रवेश करेगा।
राशिफल
मेष: परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। निकटस्थ संबंधों में पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बनें। संबंधों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें।
बृषभ: परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को संजोने में केन्द्रित होगा। संघर्ष के इन दिनों में धैर्य और हिम्मत से काम लें। मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें।
मिथुन: निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। आकस्मिक ढेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे।
कर्क: भविष्य संबंधी योजनाएं मन को प्रभावित करेंगी। मन सुन्दर विचारों से सिंचित होगा। धार्मिक व पारंपरिक कार्यों में मन केन्द्रित होगा। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव।
सिंह: सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह अभाव। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें।
कन्या: आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिन्तित रहेगा।
तुला: महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्ररिश्रम तीव्र होगा। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सानिध्य प्रगति के लिए प्रेरित करेगा।
वृश्चिक: कार्य क्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। मन नए धनागम की युक्तियों पर केन्द्रित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। किसी अचल संपत्ति को लेने की योजना बन सकती है।
धनु: मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।
मकर: पूर्वाग्रह वश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए संबंधों में क्षमायाचना करें और शान्त भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसका प्रायश्चित भी करें।
कुम्भ: परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें।
मीन: पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें। मन पर नियंत्रण करें और कर्तव्यनिष्ठ बनें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। मन ढेर सारे पूर्वाग्रह से प्रभावित होगा।
| Tweet![]() |