Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 28 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 28 Jun 2023 06:32:58 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 28 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।


राशिफल और आज का पंचांग

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:25, काशी-प्रात: 05:10, कानपुर-प्रात: 05:18, पटना-प्रात: 05:00, देहरादून-प्रात: 05:18, गोरखपुर-प्रात: 05:05, लखनऊ-प्रात: 05:14 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:22, काशी-सायं 06:52, कानपुर-रात्रि 07:05, पटना-सायं 06:44, देहरादून-रात्रि 07:23, गोरखपुर-सायं 06:54, लखनऊ-रात्रि 07:03 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 02.13, काशी-अप. 01.45, कानपुर-अप. 01.58, पटना-अप. 01.37, देहरादून-अप. 02:11, गोरखपुर-अप. 01.45, लखनऊ-अप. 01.56 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 01.37, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01:17, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:27, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01:08, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 01:31, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:14, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01:24 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे।

राष्ट्रीय आषाढ़ 07, शक् संवत् 1945। आषाढ़ शुक्ल दशमी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 14 प्रविष्टें। जिल्हेज 09, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी अर्धरात्रियोत्तर 03:19 बजे तक, तदन्तर एकादशी तिथि शुरु। चित्रा नक्षत्र अप. 16:01 बजे तक, तदन्तर स्वाति नक्षत्र शुरु। परिघ योग प्रात: 06:08 बजे तक, तदन्तर शिव योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात तुला राशि में ही संचरण करेगा। सोपदा दशमी, मन्वादि दशमी, वेदारम्भ में अनध्याय, पुनर्वात्रा, उल्टा रथ (उड़ीसा), बहुधा यात्रा, गिरजा पूजा, आशा दशमी, मेला शरीक भगवती (कश्मीर)।

दैनिक राशिफल

मेष : योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित कर अपनी प्रतिभा को उजागर करेंगे। अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी।    

बृषभ : किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था के लिए मन केंद्रित होगा। राजनीति में सक्रियता से आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का समय समाप्त होगा।       

मिथुन : कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतें। अच्छी भावनाओं से संबंधों में अच्छी छबि बनाएंगे।  

कर्क : बिना वजह दूसरों की आलोचना करना अच्छी बात नहीं है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है। व्यावसायिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिजनो से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है।   

सिंह : निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें। अपनी क्षमताओं को पहचान, सही दिशा में परिश्रम करें। नौकरी-पेशे में सुखद वातावरण बनेगा। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति रहेगी।    

कन्या : किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा बढ़ेगी। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।        

तुला : शंकाओं पर काबू रख ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित है।    

वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अपनी वक्यपटुता से सगे-संबंधों में लोकप्रिय होंगे। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा।   

धनु : नये रचनात्मक कायरें में रुचि बढ़ेगी। अत्याधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी हो सकती है। अत: इस पर नियंतण्ररखें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।

मकर : सामाजिक संबंधों  के निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण रखें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकर्षित  होगा।  

कुंभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।

मीन : किसी सुखद आसार से मन को प्रसन्न रहेगा। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। किसी नये कार्य से लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ईरीय आस्था से कष्ट दूर होंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment