Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 14 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 14 Jun 2023 06:47:36 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 14 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:22, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:15, पटना-प्रात: 04:57, देहरादून-प्रात: 05:15, गोरखपुर-प्रात: 05:02, लखनऊ-प्रात: 05:12 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 19:19, काशी-सायं 18:49, कानपुर-सायं 19:02, पटना-सायं 18:41, देहरादून-सायं 19:20, गोरखपुर-सायं 18:51, लखनऊ-सायं 19:00 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 02:58, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 02:40, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 02:49, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 02:31, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 02:52 बजे, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 02:36, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 02:46 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 15:48, काशी-अप. 15:19, कानपुर-अप. 15:32, पटना-अप. 15:11, देहरादून-अप. 15:47, गोरखपुर-अप. 15:20, लखनऊ-अप. 15:30 बजे। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय ज्येष्ठ 24, शक् संवत् 1945। आषाढ़ कृष्ण एकादशी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 31 प्रविष्टें। जिल्काद 24, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ कृष्ण पक्ष एकादशी (11) प्रात: 08:49 बजे तक, तदन्तर द्वादशी तिथि प्रारम्भ। अिनी नक्षत्र अपराहन् 13:40 बजे तक, ततदन्तर भरणी नक्षत्र प्रारम्भ। अतिगण्ड योग अर्धरात्रयोत्तर 03:00 बजे तक, तदन्तर सुकर्मा योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मेष राशि में ही संचरण करेगा।

मौसम : पूरे उत्तर भारत में पूर्ववत् दिन के अपेक्षा तापमान में गिरावट होगी। रात्रि में पूर्वी हवा तेज चलेगी। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में तेज वर्षा के आसार है। पूर्वी समद्र तट पर तेज आंधी आ सकतीहै। मध्य भारत में थोड़ी उमस भरी गरी होगी।

 दैनिक राशिफल

मेष : अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार करेगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्तियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण दायित्वें की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।
मिथुन : आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो  सकतें है। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे।  
कर्क : निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।    
सिंह : ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  
कन्या : उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील हों। आलस्य का त्याग करें।
तुला : सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह का अभाव। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें। उच्च महत्वाकांक्षा प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।
वृश्चिक : संबंधों में नैतिक कर्तव्यों विमुख न हो। भावुक्ता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कायरे में संलग्नता से लाभ संभव। महत्वपूर्ण दायित्वें की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।
धनु : राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनावें।
मकर : निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बाते दूरी पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे।
कुंभ : पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा।
मीन : महत्वपूर्ण दायित्वें की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे।  

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment