Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 13 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 13 Jun 2023 06:27:27 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 13 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:22, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:15, पटना-प्रात: 04:57, देहरादून-प्रात: 05:15, गोरखपुर-प्रात: 05:02, लखनऊ-प्रात: 05:12 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:19, काशी-सायं 18:48, कानपुर-सायं 19:02, पटना-सायं 18:41, देहरादून-सायं 19:20, गोरखपुर-सायं 18:50, लखनऊ-सायं 19:00 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 02:24, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 02:04 , कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 02:14, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 01:55, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 02:19, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 02:01, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 02:11 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अपराह्न 14:47, काशी-अपराह्न 14:21, कानपुर-अपराह्न 14:33, पटना-अपराह्न 14:12, देहरादून-अपराह्न 14:45, गोरखपुर-अपराह्न 14:20, लखनऊ-अपराह्न 14:30  बजे। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

राष्ट्रीय ज्येष्ठ 23, शक् संवत् 1945। आषाढ़ कृष्ण दशमी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 30 प्रविष्टें। जिल्काद 23, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ कृष्ण पक्ष दशमी (10) प्रात: 09:28 बजे तक, तदन्तर एकादशी तिथि प्रारम्भ। रेवती नक्षत्र अपराह्न 13:32 बजे तक, ततदन्तर अिनी नक्षत्र प्रारम्भ। सौभाग्य योग प्रात: 05:55 बजे तक, तदन्तर शोभन योग प्रारम्भ होकर अर्धरात्रयोत्तर 04:18 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात अतिगण्ड योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मीन राशि का पूर्ण भोगकर अपराह्न 13:32 बजे मेष राशि में प्रवेश करेगा।  पंचक (पचखा) समाप्त अपराह्न 13:33 बजे, भद्रा समाप्त प्रात: 09:30 बजे, बुद्ध रोहिणी नक्षत्र में अर्धरात्रयोत्तर 04:19 बजे प्रवेश करेगा।  

मोैसम: उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होगी। उत्तर मध्य भारत में दिन में तेज धूप होगी और गर्मी बढ़ेगी। पश्चिमोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वष्रा के प्रबल आसार हैं।  

दैनिक राशिफल

मेष: अपने मन में नकारात्मक भावनाओं को त्याग कर सकारात्मकता पर ध्यान दें। आय-व्यय में सन्तुलन बनाएं। कार्य क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण सौदे का लाभ उठाने में सक्षम होंगे।                
बृषभ: निकटस्थ संबंधों में मृदुभाषी बनें। भौतिक सुख-साधन की लालसा बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति के योग हैं।                 
मिथुन: किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वैचारिक मतभेद संभव वपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से महत्वपूर्ण कायरे में विलंब संभव। लेन-देन में सावधानी बरतें। अपनी भावनाओं पर नियंतण्ररखें।     
कर्क: कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं। विरोधियों की सक्रियता के बावजूद भी धैर्य का परिचय देंगे। अपनी आन्तरिक क्षमता को पहचानते हुए अपने को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करें।            
सिंह: घर में कुछ तनाव का वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवांछित सफलता न मिलने से मन परेशान रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में थोड़ा साधनाभाव की अनुभूति होगी।            
कन्या: जीवन में अचानक हो रहे उथल-पुथल से घबराने के बजाय धैर्य व विवेक से काम लें। जिम्मेदारियों के पूर्ति में बिलंब से मन चिन्तित होगा। विषम परिस्थितियों के मध्य किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति संभव।         
तुला: किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। कुछ अच्छे आसार उत्साह में वृद्धि करेंगे। कठिनाईयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।           
वृश्चिक: सन्तान के भविष्य सम्बन्धी चिन्ताएं थोड़ा मन को उद्वेलित करेंगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट के कारण उत्साह में वृद्धि होगी। मनोबल के अभाव वश प्रतिभाओं के उजागर में अक्षम होंगे।                
धनु: आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति के आसार हैं कोई अवरोधिक कार्य भी संभव। अच्छे समय की शुरुआत होगी कार्य क्षेत्र में कद और सम्मान बढ़ेगा। अपने इष्ट देव की आराधना करके नया कार्य प्रारम्भ करें।              
मकर: बहुत दिनों से अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा।  पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।               
कुंभ: घर-परिवार की आर्थिक चिन्ताएं होगी। लेकिन घर में कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होने के प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों की चिन्ता होगी।         
मीन: नई-नई सफलताएं आपको आकषिर्त करेंगी। अत: परिश्रम से न घबराएं। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रुचि बढ़ेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment