Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 12 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 12 Jun 2023 06:32:07 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार, 12 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:22, काशी-प्रात: 05:06, कानपुर-प्रात: 05:15, पटना-प्रात: 04:57, देहरादून-प्रात: 05:15, गोरखपुर-प्रात: 05:02, लखनऊ-प्रात: 05:11 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 19:19, काशी-सायं 18:48, कानपुर-सायं 19:01, पटना-सायं 18:40, देहरादून-सायं 19:19, गोरखपुर-सायं 18:50, लखनऊ-सायं 19:00 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 01:21, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 01:30, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 01:41, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 01:22, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 01:48, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 01:28, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 01:38 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अपराह्न 12:45, काशी-अपराह्न 13:22, कानपुर-अपराह्न 13:33, पटना-अपराह्न 13:13, देहरादून-अपराह्न 13:44, गोरखपुर-अपराह्न 13:21, लखनऊ-अपराह्न 13:31 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय ज्येष्ठ 22, शक् संवत् 1945। आषाढ़ कृष्ण नवमी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 29 प्रविष्टें। जिल्काद 22, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ कृष्ण पक्ष नवमी (09) प्रात: 10:34 बजे तक, तदन्तर दशमी तिथि प्रारम्भ। उत्तराभाद्रपद  नक्षत्र अपराह्न 13:49 बजे तक, तदन्तर रेवती नक्षत्र प्रारम्भ। आयुष्मान योग प्रात: 07:53 बजे तक, तदन्तर सौभाग्य योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मीन राशि में ही संचरण करेगा। पंचक (पचखा), भद्रा प्रारम्भ रात्रि 22:03 बजे से। 

मोैसम: पूरे उत्तर भारत में तापमान बढ़ेगा। उत्तर भारत के मैदानी ईलाकों एवं उत्तर मध्य भारत में भीषण गर्मी बढ़ेगी। पश्चिम-दक्षिण समुद्री तट पर तेज हवाएं चलेंगी।   

दैनिक राशिफल


मेष: नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। समस्याओं के समाधान से उत्साह में बृद्धि होगी।

बृषभ: नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। मन में किसी नई क्षेत्र को लेकर उत्साह का संचार होगा। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनाएं। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।

मिथुन: महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए। निर्थक चिन्ताओं से दूर रहने की चेष्ठा करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क: मन को सकारात्मक दिशा दें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है।

सिंह: महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन में अरुचितकर लगेगा। रोजगार में नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।                    

कन्या: प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित करेगा। मन में निराशा न पैदा होने दें। किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्ट का वातावरण रहेगा।       

तुला: कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कुछ भविष्य की चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी।           

वृश्चिक: अपने मन को कुछ सकारात्मक दिशा दें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव।               

धनु: पुरानी गलतियो से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। अच्छे कार्यों द्वारा अच्छी छवि व गरिमा को प्राप्त करेंगे। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।        

       
मकर: नए क्षेत्रों में प्रयास से लाभ  संभव। नए संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। मस्तमौला मन मौज मस्ती में समय ब्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।                

कुंभ: कुछ पुरानी समास्याओं से निकलने का प्रयत्न तीव्र होगा। मित्रवत् संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।  सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी।           

मीन: अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment