Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 15 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 15 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल और आज का पंचांग |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:22, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:15, पटना-प्रात: 04:58, देहरादून-प्रात: 05:15, गोरखपुर-प्रात: 05:02, लखनऊ-प्रात: 05:12 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 19:20, काशी-सायं 18:49, कानपुर-सायं 19:02, पटना-सायं 18:41, देहरादून-सायं 19:21, गोरखपुर-सायं 18:51, लखनऊ-सायं 19:01 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 03:36, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 03:19, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 03:28, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 03:10, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 03:29 बजे, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 03:15, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 03:25 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 16:49, काशी-सायं 16:19, कानपुर-सायं 16:32, पटना-सायं 16:11, देहरादून-सायं 16:49, गोरखपुर-सायं 16:20, लखनऊ-सायं 16:30 बजे। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक।
राष्ट्रीय ज्येष्ठ 25, शक् संवत् 1945। आषाढ़ कृष्ण द्वादशी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 01 प्रविष्टें। जिल्काद 25, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी (12) प्रात: 08:33 बजे तक, तदन्तर त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ। भरणी नक्षत्र अपराह्न 14:12 बजे तक, ततदन्तर कृत्तिका नक्षत्र प्रारम्भ। सुकर्मा योग अर्धरात्रयोत्तर 02:02 बजे तक, तदन्तर धृति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मेष राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 20:24 बजे वृषभ राशि में संचरण करेगा।
दैनिक राशिफल
मेष: कुछ परेशानियों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पाने के आसार बन रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए के मन चिन्तित हो सकता है।
बृषभ: कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी नये रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
मिथुन: जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क: महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिन्तित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में कोई कार्य से हानि संभव।
सिंह: निराशा को त्याग मन को आशावादी बिचारों से सिंचित करें। अत्यधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।
कन्या : जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न पैदा होने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।
तुला: कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक: किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक हो सकता है, लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याओं का समाधान होगा। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।
धनु: सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों आपकी अच्छी छबि बनेगी। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। मन को विचलित न होने दें।
मकर: बहुत सारे अवरोधित कार्यों के हल होने के आसार बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ: किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का आभास होगा। किसी नए कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन: भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। किसी नए कार्य में मन केन्द्रित होगा। निकटस्थ संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।
| Tweet![]() |