मंगलवार, 1 नवम्बर, 2022 का राशिफल

Last Updated 01 Nov 2022 09:44:29 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 1 नवम्बर, 2022 का राशिफल।


मंगलवार, 1 नवम्बर, 2022 का राशिफल

मेष : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा।                        
बृषभ : कल्पनाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होंगे।               
मिथुन : आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव। दूसरों की बात इधर से उधर न करें। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। सगे-संबंधियों के बीच कटुता जैसी स्थिति न बनने दें।          
कर्क : कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।                 
सिंह : श्रेष्ठजनों से संबंधों का लाभ मिलेगा। अच्छी अभिब्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां बढ़ेंगी।                
कन्या : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं को लेकर चिंतित होंगे।           

तुला : आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। भौतिक जगत के अनुकूल चलें। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।                  
वृश्चिक : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।  जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।                 
धनु : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीनता न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा।                       
मकर : महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है।               
कुंभ : समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे।
मीन : किसी बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होंगे। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। महत्वपूर्ण घरेलू जिम्मेदारियां मन पर दबाव डालेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अवसर प्रदान करेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment