बुधवार, 2 नवम्बर, 2022 का राशिफल

Last Updated 02 Nov 2022 07:55:33 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 2 नवम्बर, 2022 का राशिफल।


बुधवार, 2 नवम्बर, 2022 का राशिफल

मेष : सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। प्रयासरत्त क्षेत्रों में थोड़ा अड़चनों का आभास होगा। समय का पूर्ण उपयोग करें। परिवार एवं दाम्पत्य सुख का भरपूर योग है।                 
बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें।  विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।                 
मिथुन : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा।              
कर्क : अपने कल्पनाशील व महवाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के आसार हैं। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।            
सिंह : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।             
कन्या : आपका जरूरत से ज्यादा बोलना या बिना मांगे किसी को राय देना हानिकारक हो सकता है। कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशान्ति का माहौल बनेगा। पारिवारिक संबंधों में असंतोष की आशंका है।       
तुला : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।                

वृश्चिक : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ उठाएंगे। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा।                 
धनु : कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षार्थी शिक्षा में ध्यान दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें, क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें।
मकर : पारिवारिक कार्योंं में ब्यस्तता हो सकती है। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। किसी को भी छोटा समझें। घर में खुशहाल माहौल रहेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।       
कुंभ : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। स्वास्थ्य के प्रति लावरवाही न करें। परिजनों की चिंताएं मन को परेशान करेंगी। जीवन साथी के साथ मधुर संवाद पर जोर दें।            
मीन : पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु आर्थिक अभाव चिंता उत्पन्न करेगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की  अस्वस्थ्यता अपेक्षित है। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment