बृहस्पतिवार, 3 नवम्बर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 3 नवम्बर, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 3 नवम्बर, 2022 का राशिफल |
मेष : कुछ नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। इस कठिन समय में भी आपकी रचनात्मकता निखर कर सामने आएगी। परिजनों के सहयोग से कठिन से कठिन कार्य भी आसान लगेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव।
बृषभ : मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनायेगा। परिजनों के साथ मधुर संवाद करें।
मिथुन : मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
कर्क : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधो में भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी।
सिंह : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ति के आसार बनेंगे। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें एवं आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।
कन्या : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। कुछ पूर्ववत् स्थितियों में सुधार होने के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने की संभावना है।
तुला : कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशांति का माहौल बनेगा। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
वृश्चिक : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। अर्थाभाव और भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर दवाब बनायेंगी। आ रही चुनौतियों का डटकर सामना करें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी।
धनु : अपने उपर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता उत्पन्न होगी। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
मकर : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें, अन्यथा अपयश की आशंका है।
कुंभ : आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। भविष्य संबंधी चिंताओं को मन पर हावी न होने दें।
मीन : भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
Tweet![]() |