सोमवार, 28 फरवरी, 2022 का राशिफल

Last Updated 28 Feb 2022 01:26:50 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 28 फरवरी, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 28 फरवरी, 2022 का राशिफल

मेष: तामसिक विचारों को मन से दूर रखें।  भावनावों से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय के आसार  बन रहे हैं।             
बृषभ: विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे।  शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी।                  
मिथुन: निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनाएं। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित ब्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार बन रहे हैं।                 
कर्क : भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि उत्पन्न होगी। आलस्य का त्याग करें। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का पालन करें।        
सिंह: ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। किसी पुराने संबंध में बिशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।
कन्या : आपकी व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगी। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है।

तुला : सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। बीते हुए दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते हैं। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
वृश्चिक : भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं।
धनु:  किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। नए व्यावसायिक यात्राओं का योग है।
मकर :  बुद्धिमता व परिश्रम का मिला-जुला संयोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। सन्तति एवं सन्तानोत्पति के लिए प्रयास सार्थक होंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।   
कुंभ: सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह अभाव। पारिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।         
मीन : छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी व्यक्तियों से न कहें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment