27 फरवरी से 5 मार्च, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 फरवरी से 5 मार्च, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 27 फरवरी से 5 मार्च, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-महत्वपूर्ण निर्णयों को विवेक पूर्वक लें। व्यावसायिक संबंधों से लाभ संभव। चापलूस लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट संभव। अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव। दाम्पत्य जीवन को लेकर मन नकारात्मकता से ग्रसित होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गयी यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता का सहयोग मिलेगा।
वृषभ-नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। निकट संबंधों में कटुता संभव। रविवार एवं सोमवार को नये व्यायसायिक संबंधों से लाभ होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए उनके विरोधियों की प्रबलता से कठिनाइयां संभव। थोड़ा खानपान में सावधानी बरतें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सरल स्वभाव व मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है।
मिथुन-प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। निकट संबंधियों का स्नेह मिलेगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन कार्यों को सार्थक बनाने में सक्षम होंगे। रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।
कर्क-कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी छबि धूमिल हो। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। घरेलू बातों से मन थोड़ा परेशान होगा। यदि आप तकनीकी रचनात्मक अथवा मीडिया क्षेत्र में संलग्न हैं तो आपके लिए अच्छा समय है। अत: मिल रहे अवसरों का भरपूर लाभ उठायें। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां संभव। बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों के स्नेह से सप्ताह सुखद होगा। लंबी दूरी के यात्रा संभव। मांगलिक कार्यों में भागेदारी संभव।
सिंह-महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लायेंगे। अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से चिंतित होंगे। अत्याधिक लगाववश अभिभावकों के सुख-दु:ख के प्रति मन चिंतित होगा। रविवार एवं मंगलवार आर्थिक कठिनाइयां एवं विरोधियों की प्रबलता की आशंका है परन्तु धैर्य व जुझारु प्रवृति से सामना करने में सक्षम होंगे। प्रशासनिक स्तर के लोगों से निकटता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक सुखद घटना से घरेलू वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित समस्या हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा।
कन्या-इस सप्ताह अत्याधिक व्यय से अर्थाभाव संभव। दायित्वों की पूर्ति हेतु पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के लिए भावनात्मक अभिव्यक्ति पर जोर दें। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लायेंगी। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।
तुला-इस सप्ताह अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन कार्यों को सार्थक बनाने में सक्षम होंगे। शिक्षा में किया प्रयत्न सार्थक होगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं से मन परेशान होगा। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित कर सकता है। घर में मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित होंगे। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा समय है। बुधवार एवं शनिवार को अत्याधिक व्यय से मन चिंतित होगा। लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।
वृश्चिक-उच्च मनोबल द्वारा आय-व्यय में संतुलन बनाकर कठिन स्थितियों में अपने हर दायित्व को पूर्ण करने में सफल होंगे। बिना वजह दूसरों की आलोचना न करें। उत्साह पूर्वक योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। दायित्वों की पूर्ति हेतु मन नये विचारों पर केंद्रित होगा। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। यात्रा द्वारा लाभ होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दृष्टि से समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे।
धनु-आपकी उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए आपको प्रेरित करेंगी। रोजगार क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी किंतु कार्यों को कल पर न टालें।
आकस्मिक कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मन नये-नये कार्यों पर केंद्रित होगा परंत दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर केंद्रित होने में असमर्थ होगा। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा में मनोवांछित सफलता के लिए मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा।
मकर-कुछ छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ कर घर में उत्साह का माहौल रहेगा। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु मन प्रयत्नशील होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। मिलनसार स्वभाव संबंधों में निकटता लायेगा परंतु अत्यधिक अपेक्षाएं कष्ट का अनुभव करायेंगी। यर्थाथता से परे कल्पनाओं को फलित करने में असमर्थ मन दुखित होगा। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
कुंभ-व्यवहार कुशलता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। कार्यक्षेत्र में कार्य कुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। क्रियाशीलता से प्रगति संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। घरेलू चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। महत्वपूर्ण मांगलिक अयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव। शासन-सत्ता के लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी परिणाम के प्रति भयग्रस्त होंगे।
मीन-इस सप्ताह उच्च कल्पनाशील मन नयी सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद अपयश की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। महत्वाकांक्षी मन यर्थाता से परे ऊंची आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता महसूस कर दुखित होगा। दाम्पत्य जीवन में कष्टवश जीवन अरुचिकर लगेगा। राजनीतिज्ञों के लिए आकस्मिक लाभप्रद स्थितियां रहेंगी। रविवार एवं बृहस्पतिवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
Tweet![]() |