शनिवार, 26 फरवरी, 2022

Last Updated 26 Feb 2022 12:47:38 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 26 फरवरी, 2022 का राशिफल


26 फरवरी, 2022 का राशिफल

मेष : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।   
बृषभ : महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।  घर
में खुशहाली रहेगी।  
मिथुन : सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अच्छे कायरें द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।   
कर्क : अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। अभिभावकों के भावनात्मक
सहयोग से उत्साह बढ़ेगा।       
सिंह : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। भावावेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। नकारात्मक चिंताओं का त्याग
करें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।       
कन्या : किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान
बढ़ेगा।        
तुला : परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। घरेलू कायरे में अत्याधिक व्यय का योग है।
कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।       
वृश्चिक : महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व
उत्साहपूर्ण होगा।       
धनु : मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।
रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।    
मकर : कुछ नयी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रियजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़
सकता है। धैर्य व वाणी में मधुरता लायें।          
कुंभ : अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता द्वारा लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त
होगा।       
मीन : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यो को कल पर न टालें। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मन में नकारात्मक विचार न पालें। समस्याओं पर
संबंधों में खुलकर बात करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment