शुक्रवार, 25 फरवरी, 2022 का राशिफल

Last Updated 25 Feb 2022 04:13:08 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 25 फरवरी, 2022 का राशिफल।


मेष : अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वणी का प्रयोग करें। मन को सकारात्मक दिशा में लगायें। वक्त के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें।       
बृषभ : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं।       
मिथुन : साहस व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। किसी महत्वपूर्ण प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा।        
कर्क : परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास करायेंगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।        
सिंह : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। शासन-सत्ता में ब्यस्तता बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा।    

कन्या : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। भविष्य की चिंताएं मन को परेशान करेंगी। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ.ेगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होगी।  
तुला : कोई छोटी सी बात परिवार में तनाव का कारण बनेगी। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेगे।      
वृश्चिक : नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। नयी व्यावसायिक यात्राओं का योग है। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है।       
धनु : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।   
मकर : वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि पैदा होगी। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वहन करें। आलस्य का त्याग करें।
कुंभ : स्वास्थ्य के प्रति लानपरवाही न बरतें। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधश्र व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।       
मीन : भावनाव से उद्वेलित मन संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। छोटी-छोटी बातों को बाहरी लोगों से न कहें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment