बृहस्पतिवार, 24 फरवरी, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 24 फरवरी, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 24 फरवरी, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:51, काशी-प्रात: 06:25, कानपुर-प्रात: 06:37, पटना-प्रात: 06:17, देहरादून-प्रात: 06:49, गोरखपुर-प्रात: 06:25, लखनऊ-प्रात: 06:35 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:17, काशी-सायं 05:56, कानपुर-सायं 06:06, पटना-सायं 05:48, देहरादून-सायं 06:12, गोरखपुर-सायं 05:54, लखनऊ-सायं 06:04 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02:09 काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01:37, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:51, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01:29, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:10, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:39, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01:49 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-पूर्वा. 11:41, काशी-पूर्वा. 11:25, कानपुर-पूर्वा. 11:33, पटना-पूर्वा. 11:15, देहरादून-पूर्वा. 11:34, गोरखपुर-पूर्वा. 11:20, लखनऊ-पूर्वा. 11:30 बजे। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक। राष्ट्रीय फाल्गुन 05, शक् संवत् 1943। फाल्गुन कृष्ण अष्टमी, सम्वत् 2078, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 13, प्रविष्टें। रज्जव 22, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी अप. 15:04 बजे तक तदन्तर नवमी तिथि प्रारम्भ। अनुराधा नक्षत्र अपराहन् 13:30 बजे तक तदन्तर ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ। हषर्ण योग अर्धरात्रियोत्तर 02:57 बजे तक तदन्तर वज्र योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन रात वृश्चिक राशि में ही संचरण करेगा। कालाष्टमी, श्रीसीताष्टमी, श्रीजानकी जयन्ती, अष्टका श्राद्ध, अन्य दान।
मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान बढ़ेगा साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। पर्वतीय क्षेत्रों में भी हल्का तापमान बढ़ेगा।
मेष : निकट संबंधों में किसी तरह की शंकाओं को हावी न होने दें। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
बृषभ : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन : अच्छे कार्योंं द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।
कर्क : भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति संभव।
सिंह : नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।
कन्या : किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा।
तुला : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक ब्यस्तताएं बढ़ेंगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी। घरेलू कार्योंं में अत्याधिक व्यय का योग है।
वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। प्रियजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें।
धनु : उपस्थित साधनों में संतुष्ट होने का प्रयत्न करें। क्रोध पर नियंतण्ररखें और दूसरों पर कटाक्ष भाषा का प्रयोग न करें। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। किसी नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी।
मकर : विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें।
कुंभ : महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे।
मीन : ईष्र्या भाव का त्याग करें और मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों में खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें।
Tweet![]() |