बुधवार, 23 फरवरी, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 23 फरवरी, 2022 का राशिफल।
![]() बुधवार, 23 फरवरी, 2022 का राशिफल |
मेष : अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें। समय के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें।
बृषभ : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति संभव है। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं।
मिथुन : विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। साहस व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा।
कर्क : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी।
सिंह : भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शासन-सत्ता में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। सामाजिक सक्रियता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।
कन्या : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।
तुला : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। कोई छोटी बात परिवार में तनाव का कारण बनेगी। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता हेतु उत्साहित होंगे।
वृश्चिक : हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। नयी व्यावसायिक यात्राओं का योग है। किसी नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें।
धनु : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनावें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
मकर : वर्तमान कार्य से मन में असंतुष्टि उत्पन्न होगी। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक डंग से निर्वहन् करें। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। आलस्य का त्याग करें।
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की चिंता उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
मीन : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी लोगों से न कहें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। भावनाव से उद्वेलित मन सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।
Tweet![]() |