मंगलवार, 1 मार्च, 2022 का राशिफल

Last Updated 01 Mar 2022 12:00:35 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 1 मार्च, 2022 का राशिफल


मंगलवार, 1 मार्च, 2022 का राशिफल

मेष : महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय संभव। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में सुखद स्थिति रहेगी।        
बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी।        
मिथुन : पुरानी बातों को भूल मन को सकारात्मक दिशा दें। नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।             
कर्क : अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा।            
सिंह : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें।       

कन्या : अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  प्रियजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।                
तुला : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिज्ञों के  लिए समय अनुकूल रहेगा। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक : सगे-संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। घरेलू  वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।            
धनु : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा।             
मकर : भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों में खुलकर बात करें। भविष्य संबंधी चिंताएं छोड़ मन को रचनात्मक कार्यों में लगायें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।                 
कुंभ : महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञो को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।               
मीन : नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। भावावेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु दबाव बनाएंगी। जीवन में कठिनाइयों से न डरें क्योंकि आगामी समय अच्छा है।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment