शुक्रवार, 1 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 01 Jan 2021 12:23:20 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 1 जनवरी, 2021 का राशिफल।




शुक्रवार, 1 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। संतान एवं संतानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाएं पूर्ण होंगी।        
बृषभ : दुबिधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। पुराने संबंधों से लाभ संभव।       
मिथुन : घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।        
कर्क : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर बात करें।          

सिंह : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन नें स्थान न दें। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी।           
कन्या : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।   
तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।  नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।     
वृश्चिक : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ति के  आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।       
धनु : सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साह का संचार होगा।         
मकर : हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।  कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रह अनुकूल होंगे।         
कुंभ : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे।  कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। नवीन आशाएं नये उत्साह लाऐंगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।   
मीन : तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें। नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। पुरानी समस्याओं पर बिजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment