3 से 9 जनवरी, 2021 का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 03 Jan 2021 12:03:56 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 3 से 9 जनवरी, 2021 का साप्ताहिक राशिफल।


3 से 9 जनवरी, 2021 का साप्ताहिक राशिफल

मेष-कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे और सफलताएं अर्जित करेंगे। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।  पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। रोजगार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी विपरीतलिंगी संबंध से निकटतावश छबि कुप्रभावित हो सकती है। कुछ नये उत्साह की अनुभूति करेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।
वृषभ-कुछ विशेष सफलताओं के आसार बनेंगे। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। सभी स्थितियों के बीच आत्मविश्वास के साथ तालमेल बिठाकर चलें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी का वातावरण सुखद लगेगा। बौद्धिक क्षमता द्वारा हर समस्या को हल करेंगे। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार हैं। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें।

मिथुन-निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक बनेंगे।  रोजगार में लाभ के आसार से उत्साहित होंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। उच्च स्तरीय संबंधों का सहयोग मिलेगा। दूसरों में कमियां निकालने के बजाय स्वयं को रचनात्मक दिशा में केंद्रित करें। महत्वाकांक्षाएं उद्वेलित कर सुखों से वंचित करेंगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से प्रभावित रहेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी।       
कर्क-मन को रचनात्मक कार्यों में केंद्रित करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजनीतिज्ञों को कुछ कठिनाई का एहसास होगा। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। रविवार व मंगलवार को भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। माता अथवा निकट व्यक्ति के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। अत्याधिक भावुकतावश किसी संबंधी की छोटी-छोटी बातें मन को कष्ट पहुंच सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को नई आशाएं मन को उत्साहित करेंगी। रोजगार में आपका परिश्रम अनवरत् रंग लएगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।   
सिंह-सभी चिंताओं को त्याग कैरियर के प्रति सजग हों। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण कायार्ें में लापरवाही न करें। राजनीतिज्ञों की सक्रियता उनके प्रयासों को सार्थक करेगी। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। संतान संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। रविवार एवं सोमवार को दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाव के कारण परेशान होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकार लोगों से सलाह लेवें। शुक्रवार एवं शनिवार को नियोजित कार्य प्रणाली द्वारा लोकप्रिय होंगे।    
कन्या-मनोबल द्वारा नियोजित परिश्रम कर आय व्यय में संतुलन बनाएंगे व विषम स्थितियों में अपने हर दायित्वों की पूर्ति करेंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सगे-संबंधों में मधुरता के लिए पारदर्शी बनें। सोमवार एवं बुधवार को पुरानी घटनाओं के स्मरण मन मे कष्ट संभव। लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। शुक्रवार एवं शनिवार को कुशल नियोजन व नेतृत्व की अदभुत क्षमता से रचनात्मक कार्यों को पूर्ण रेंगे। मधुर वाणी का प्रयोग कर सगे-संबंधों में लोकप्रिय बनें। कोई इच्छित कार्य की पूर्ति अपेक्षित है।   
तुला-कुछ कानूनी कठिनाइयों की आशंका है। मन अच्छे विचारों से प्रभावित रहेगा किसी नये विषय अथवा ज्ञानार्जन के प्रति मन आकषिर्त होगा। घर-परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। रविवार एवं सोमवार को तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। व्यावसायिक संबंधों से लाभ के आसार दिखेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से लान्छन के शिकार हो सकते हैं। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव। अत्याधिक भावुकता से सगे-संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है। घर-परिवार में श्रेष्ठजों का सहयोग मिलेगा।  
वृश्चिक-गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अनुकूल होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। रोजगार में आ रहे अवरोध समाप्त होंगे। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। लापरवाहीवश असफलताओं का जिम्मेदार परिस्थितियों को ठहराना ठीक नही है। दूसरों में कमियां निकालने के बजाय खुद में सुधार लाने का प्रयास करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कुछ नई योजनाओं से मन सिंचित होगा। नये संबंधों में प्रगाढ़ता से लाभ के आसार बनेंगे।   
धनु-इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कुछ कठिनाइयां संभव। आपका मन कार्यक्षेत्र में क्षमता के साथ केंद्रित होगा।
पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें। वाणी में मधुरता लायें और रिश्तों में सहज बनें। परिश्रम से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति चिंतित होंगे। रविवार एवं सोमवार को मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाईयाँ संभव।
मकर-नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो गा। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने का भय परेशान करेगा। शासन-सत्ता के लोगों की सक्रियता से लोकप्रियता बढ़ेगी। अविवाहितों के विवाह संबंधी प्रक्रिया तेज होंगी। राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को नयी योजनाएं पूर्ण होंगी। रोजगार में लाभ के नये आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें है। खान-पान में सतर्कता अपेक्षित है, अन्यथा उदर विकार की आशंका है।
कुंभ-मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। विविध प्रकार की कठिनाइयां संभव किंतु कुछ ग्रहों की अनुकूलता से हर स्थिति का सामने कर लेंगे। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में परिजनों की मतानेकता से मन असंतुष्ट होगा। कुछ नयी आशंकाएं मन को परेशान करेंगी। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंध सुधरेंगे।
मीन-सही दिशा में सकारात्मक प्रयत्न करने की आवश्यकता है। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सहायक होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आकांक्षी मन उसकी प्राप्ति हेतु लोलुप होगा। कठिनाइयां दूर होंगी। बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में  छवि को कुप्रभावित कर सकता है। आर्थिक रुप से आत्मनिर्भरता की इच्छा प्रबल होगी। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंता संभव। घर-परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आलस्य का त्याग करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विद्यार्थियों को मिली सफलताएं उत्साह में वृद्धि करेंगी। आकस्मिक कोई सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित समस्या हल होगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment